Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • उद्योगों को कुशल मजदूरों की जरूरत…
  • हरिद्वार

उद्योगों को कुशल मजदूरों की जरूरत…

RNS INDIA NEWS 16/09/2020
rns featured image new

कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अभी वापस लौटना संभव नही हो पा रहा

रुडकी। अनलॉक में कामकाज आगे बढ़ाने के लिए उद्योगों को कुशल मजदूरों की जरूरत है। लॉकडाउन में वापस लौटे यूपी, बिहार के करीब दस हजार मजदूर वापस नहीं लौट पा रहे हैं। कोरोना जांच, क्वारंटाइन के कारण उद्योग और मजदूर दोनों ने हाथ पीछे खींच लिए हैं। मार्च माह में लॉकडाउन के कारण कुछ उद्योगों को छोडक़र बाकी उद्योग बंद हो गए। उद्योगों के बंद होने के कारण प्रवासी मजदूर भी अपने घरों को लौट गए। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र और रुडक़ी के औद्योगिक क्षेत्र में आसपास के क्षेत्रों के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूर भी काम करते थे। इसमें से कई लंबे समय से काम कर रहे थे और कुशल श्रमिकों की श्रेणी में आते थे। बीस अप्रैल के बाद सरकार ने उद्योगों को कुछ शर्तों के साथ चलाने की अनुमति दी। उसके बाद धीरे-धीरे उद्योगों में काम शुरू हो गया। हालांकि, काम अभी शत प्रतिशत नहीं हो पा रहा है। साठ से 75 फीसदी के बीच उत्पादन अलग-अलग इकाइयों में हो रहा है। भगवानपुर में करीब 400 और रुडक़ी में करीब 250 उद्योग हैं। उद्योगों को वापस लौटे प्रवासी मजदूरों की जरूरत महसूस हो रही है। इसमें से अधिकतर कुशल श्रेणी के मजदूर हैं। इससे उद्योगों को काम करने में सहूलियत होती। लेकिन कोरोना के मामले घटने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं।
हरिद्वार जिले में भी रोज नए मामले आ रहे हैं। प्रशासन ने उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों की भी कोरोना जांच के लिए कहा है। उद्योग और वापस लौटे प्रवासी मजदूर एक दूसरे के संपर्क में तो हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति में उनकी वापसी नहीं हो पा रही है। मजदूर और उद्यमी दोनों ने ही हाथ पीछे खींचे हैं। वापसी पर कोरोना जांच से लेकर क्वारंटाइन तक के नियमों का पालन करना होगा। ऐसे में अगर बाहर से आया कोई मजबूर संक्रमित होता है तो उद्योगों के लिए भी परेशानी बढ़ जाएगी। कोरोना संकट में मजदूर भी अपने परिवार से दूर आने से कतरा रहे हैं। भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव गौतम कपूर का कहना है कि करीब आठ हजार प्रवासी मजदूर लौटे हैं। उनके संपर्क में उद्योग हैं। वह भी वापस काम पर आना चाहते हैं। कोरोना को लेकर जो स्थिति है उसे देखते हुए अभी वापस लौटना संभव नहीं हो रहा। रुडक़ी स्माल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन से जुड़े केतन भारद्वाज का कहना है कि उद्योग खुले हैं तो काम हो रहा है। उनका अनुमान है कि रुडक़ी से करीब डेढ़ हजार प्रवासी मजदूर वापस लौटे। उनका कहना है कि अभी उनकी वापसी के हालात नहीं दिख रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना नोटिस नौकरी से निकालने पर महिला कर्मचारियों ने किया हंगामा
Next: तहसीलदार पर लगे आरोपों की जांच शुरू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, प्रदान की गई प्रोत्साहन राशि
  • मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.