Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मुंडका अग्निकांड के और 3 शवों की हुई शिनाख्त, 17 अभी भी अज्ञात
  • राष्ट्रीय

मुंडका अग्निकांड के और 3 शवों की हुई शिनाख्त, 17 अभी भी अज्ञात

RNS INDIA NEWS 08/06/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) ने मुंडका में भीषण आग के तीन और पीडि़तों के डीएनए प्रोफाइल सौंपे और उनका बाद में उनके परिजनों से मिलान किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
तीन शवों की पहचान मधु देवी, नरेंद्र और मुस्कान के रूप में हुई।
पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) समीर शर्मा ने कहा कि 27 शवों को संजय गांधी अस्पताल में संरक्षित किया गया था और उनके परिवार के सदस्यों के रक्त के नमूने डीएनए प्रोफाइलिंग और मिलान के लिए एफएसएल भेजे गए थे।
डीसीपी ने कहा, मामले के शुरुआती चरण में आठ शव उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए थे। अब सौंपे गए शवों में से सात के डीएनए प्रोफाइल का उनके परिवार के सदस्यों के साथ मिलान किया गया है।
इन सात लोगों की पहचान तान्या चौहान, मोहिनी, कैलाश ज्ञानी, अमित ज्ञानी, यशोदा, विशाल और दृष्टि के रूप में हुई है।
डीसीपी ने कहा, बिहार निवासी रंजू देवी के डीएनए सैंपल का उसके बेटे से मिलान नहीं हुआ था। इसलिए आज उसके माता-पिता का भी ब्लड सैंपल लिया गया और मिलान के लिए एफएसएल/रोहिणी भेजा जाएगा।
इसके अलावा, एफएसएल अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पिता अमर नाथ गोयल के शरीर से मिलान करने के लिए आरोपी हरीश गोयल और वरुण गोयल के नए रक्त के नमूने लें।
मुंडका में भीषण आग की घटना में मारे गए अपने परिजनों के शव नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर मृतक के परिजनों ने एक जून को विरोध प्रदर्शन किया था।
राष्ट्रीय राजधानी में हाल के वर्षो में हुई सबसे भीषण त्रासदियों में से एक में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। शव इस कदर जल गए थे कि करीब एक महीने बाद भी 27 में से 10 शवों की ही शिनाख्त हो पाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लालू प्रसाद ने बगैर इजाजत गढ़वा में लैंड किया था हेलीकॉप्टर, अदालत ने छह हजार का जुर्माना लगाया
Next: अल-कायदा ने दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में हमले की दी चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.