Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों की सूची 5 दिन में भेजें: डीएम
  • रुद्रप्रयाग

जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों की सूची 5 दिन में भेजें: डीएम

RNS INDIA NEWS 07/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिला कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सीईओ सहित विभागीय अफसरों के साथ शिक्षा विभाग की बैठक लेकिर निर्देश दिए कि जनपद के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। शिक्षा विभाग के अधीन जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता से पूरा किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं को मिल सके। कहा कि ऐसे विद्यालय जो आपदा से क्षतिग्रस्त एवं जीर्ण-शीर्ण हैं, उनकी सूची 5 दिन के भीतर उपलब्ध करा दी जाए। सूची निर्धारित समय पर न दिए जाने की स्थिति में संबंधित प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिन विद्यालय में फर्नीचर की जरूरत है वह भी सूची दें। डीएम ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं एवं सामान्य ज्ञान की पुस्तकों को क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्याह्न भोजन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि छात्रों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही शुद्ध एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह चौधरी ने बताया कि जनपद में कुल स्कूलों की संख्या 765 है। जिसमें प्राथमिक विद्यालय 525, उच्च प्राथमिक 130, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 27 इंटरमीडिएट कॉलेज 80, एक-एक केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय व राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शामिल है। जिनमें सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 51204 है। जिसमें छात्रों की संख्या 26467 तथा छात्राओं की संख्या 24737 है। तथा 788 स्कूलों में मध्याहन भोजन की व्यवस्था है जिसमें जनपद के 21429 छात्र-छात्राओं को मध्याहन भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्त्वाल, प्राचार्य डायट विनोद प्रसाद सेमल्टी, जिला समन्वयक आत्म प्रकाश डिमरी सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल सर्वेक्षण में गढ़वाल विवि के दो कोर्स टॉप-5 में
Next: देवप्रयाग के पास ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.