Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • उत्तराखंड शौर्य सम्मान से सम्मानित होंगे कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत
  • पौड़ी

उत्तराखंड शौर्य सम्मान से सम्मानित होंगे कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 07/06/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत को 9 जून को देहरादून में उत्तराखंड शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. मोहन सिंह रावत की अध्यक्षता में बनी उच्च स्तरीय समिति ने यह निर्णय लिया है। शौर्य अभियान समिति के सदस्य डा. अरविंद दरमोड़ा एवं प्रो. मोहन सिंह पंवार ने बताया कि उच्च शिक्षा एवं जन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नवाचार प्रयोग के लिए डा. धन सिंह रावत का चयन शौर्य सम्मान के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि डा. रावत द्वारा स्वयं विभागों के संचालित कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग प्रतिदिन की जाती है, तथा वह स्वयं के गैर सरकारी संपर्क सूत्रों से भी गोपनीय जानकारी लेते रहते हैं। इसलिए उनके द्वारा संचालित किए जा रहे कार्यक्रम सफल हो रहे हैं। डा. दरमोड़ा ने बताया कि डा. मोहन सिंह रावत गांववासी की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में जर्मनी से पूर्व सचिव भारत सरकार डा. कमल टावरी, पूर्व सचिव प्रधानमंत्री कार्यालय डा. बृजेश शुक्ला, प्रो. वीजे सिंह, पर्यावरणविद् जगत सिंह चौधरी जंगली, प्रो. मोहन सिंह पंवार, डा. अरविंद दरमोड़ा, गीताराम गौड़ ने डा. धन सिंह रावत को शौर्य सम्मान दिए जाने की घोषणा की। डा. दरमोडा़ ने कहा कि डा. धन सिंह रावत की कार्यशैली उन्हें अन्य मंत्रियों से अलग स्थान पर भी रखती है। कहा सम्मान समारोह का कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत के सरकारी आवास में किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी परिसर से बीज बम अभियान का आगाज
Next: तबीयत बिगड़ने पर महिला यात्री को किया एयर लिफ्ट

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.