Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • फ्लाइट से कम और फर्स्ट एसी के बराबर होगा बुलेट ट्रेन का किराया
  • राष्ट्रीय

फ्लाइट से कम और फर्स्ट एसी के बराबर होगा बुलेट ट्रेन का किराया

RNS INDIA NEWS 07/06/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। बुलेट ट्रेन को लेकर केंद्र सरकार का दावा है कि ये लोगों की पहुंच में होगा। बुलेट ट्रेन का किराया फ्लाइट से कम और फर्स्ट एसी के बराबर रखा जाएगा।
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन का किराया फर्स्ट एसी के बराबर रखने के संकेत दिए हैं। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि किराए के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन ये लोगों की पहुंच में ही होगा। इसके लिए फर्स्ट एसी को आधार बनाया जा रहा है, जो बहुत ज्यादा नहीं है। यह फ्लाइट से कम होगा और सुविधाएं अच्छी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट पूरा होने के बार किराया तय किया जाएगा।
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना का दौरा कर ये स्पष्ट किया कि मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल परियोजना पूरी होने के बाद ही दूसरी हाईस्पीड रेल परियोजना शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2026 में गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा क्योंकि इस दिशा में अच्छी प्रगति हो रही है।
वैष्णव, सरकार की महत्वाकांक्षी अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए सूरत में थे।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, हमने सूरत और बिलिमोरा के बीच 2026 में पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा है। इसमें अच्छी प्रगति हो रही है और हमें विश्वास है कि तब तक हम ट्रेन चलाने का काम पूरा कर लेंगे।
रेलमंत्री ने कहा कि चीन ने पहली हाईस्पीड रेल परियोजना केवल 115 किलोमीटर लंबी बनाई थी। इससे सीख लेते हुए चीन ने देश में विशाल हाईस्पीड रेल का नेटवर्क खड़ा कर दिया है। हमारे यहां वापी से साबरमती के बीच 352 किलोमीटर लंबी लाइन में सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद तीन बड़े शहरों में इतना यातायात होता है कि मुंबई का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। बहुत सी जानकारियां इसी से हासिल हो जाएंगी।
मुंबई और अहमदाबाद के बीच 320 किमी की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। दोनों शहरों के बीच कुल 508 किमी की दूरी है और इसमें 12 स्टेशन होंगे। इस ट्रेन से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर तीन घंटे रह जाएगा। अभी इसमें छह घंटे का समय लगता है। इस प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 1.1 लाख करोड़ रुपये है। इसमें से 81 फीसदी फंडिंग जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी कर रही है।
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने दावा किया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के 61 किमी रूट पर पिलर खड़े कर दिए गए हैं और 150 किमी खंड पर काम चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मानसा में मूसेवाला के परिवार से की मुलाकात
Next: अदालत ने देशद्रोह मामले में शरजील इमाम की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.