Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मानसा में मूसेवाला के परिवार से की मुलाकात
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मानसा में मूसेवाला के परिवार से की मुलाकात

RNS INDIA NEWS 07/06/2022
rns featured image new

मानसा (आरएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पंजाब के मानसा जिले में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पर उनके परिजन से मुलाकात की। पार्टी के एक नेता ने बताया कि राहुल मंगलवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचे। वह मूसेवाला के पैतृक गांव मानसा पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना जतायी।
राहुल गांधी की इस मुलाकात के दौरान मूसेवाला के घर के अंदर मीडिया को जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। राहुल वहां शोक सभा में शामिल हुए और मीडिया से बिना कोई चर्चा किए निकल गये।
इससे पहले, हवाई अड्डे पर राहुल की अगवानी के लिए पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी और विजय इंदर सिंगला सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। मूसेवाला की 29 मई को मानसा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब यह वारदात हुई थी, तब राहुल विदेश में थे और वह बीते सप्ताहांत स्वदेश लौटे हैं। मूसेवाला 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही मूसेवाला के माता-पिता से मिल चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भी दिवंगत गायक के परिवार से मुलाकात की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू में पाक सीमा के पास ड्रोन के टिफिन बॉक्स में मिले 3 आईईडी
Next: फ्लाइट से कम और फर्स्ट एसी के बराबर होगा बुलेट ट्रेन का किराया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.