Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बम और डॉग स्क्वायड की टीम ने रुड़की रेलवे स्टेशन खंगाला
  • हरिद्वार

बम और डॉग स्क्वायड की टीम ने रुड़की रेलवे स्टेशन खंगाला

RNS INDIA NEWS 06/06/2022
rns featured image new

रुड़की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रुड़की रेलवे स्टेशन को बम और डॉग स्क्वायड की टीम ने खंगाला। टीम ने प्रतिक्षालय रूम, टिकट घर, पार्सल परिसर और प्लेटफार्म पर यात्रियों के सामानों की जांच की। स्टेशन परिसर में कई यात्रियों के आईडी कार्ड व उनके आने-जाने की जानकारी भी ली गई। रुड़की रेलवे स्टेशन को ए श्रेणी का दर्जा मिला हुआ है। यहां से देश-विदेश को आने जाने वाले यात्रियों का आवागमन होता रहता है। पिछले माह एक धमकी भरा पत्र भी स्टेशन अधीक्षक को डाक के जरिए भेजा गया था। हालांकि धमकी भरे पत्र कई सालों से डाक के जरिए स्टेशन अधीक्षक को भेजे जाते रहे हैं। जिनमें धार्मिक स्थलों और स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी जाती है। स्टेशनों को सुरक्षित रखने के लिए स्टेशन परिसर और ट्रेनों में आरपीएफ और जीआरपी की ओर से चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है। ताकि स्टेशन की सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके। संदिग्धों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाता है। सोमवार को बम स्क्वायड से उप निरीक्षक ललित मोहन, नरेंद्र चंद, भूपेंद्र गिरी, पंकज उनियाल और डॉग स्क्वायड से दीपक और मोहन सिंह स्टेशन पहुंचे। जीआरपी चौकी में चेकिंग की सूचना दी। चौकी से कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र और महिला कांस्टेबल के साथ बम और डॉग स्क्वायड की टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। प्रतिक्षालय रूम, टिकट घर, यात्रियों की सामान की जांच व परिसर को खंगाला गया। यात्रियों से भी आईडी प्रूफ और यात्रा के संबंध में जानकारी ली। चेकिंग के दौरान स्टेशन परिसर में सभी सामान्य मिला। जिसके बाद टीम चेकिंग कर बैरंग लौट गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र के कमरे से लेपटॉप और मोबाइल चोरी
Next: चंडीगढ़ जाने वाली दो ट्रेनों के लेट होने से यात्री रहे परेशान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.