Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • थणता के ग्रामीणों ने किया तहसीलदार का घेराव
  • देहरादून

थणता के ग्रामीणों ने किया तहसीलदार का घेराव

RNS INDIA NEWS 06/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। थणता के ग्रामीणों ने माफी की लकड़ी बेचने के आरोप की शिकायत पर एक माह बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर तहसीलदार का घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा कि तहसील प्रशासन और राजस्व कर्मी मामले में लीपापोती कर जनप्रतिनिधि को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि एक माह पूर्व उप जिलाधिकारी को तहरीर देकर माफी की लकड़ी बेचने वाले जनप्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। तहसीलदार का घेराव करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों को पन्नालाल सेटलमेंट के तहत हर साल माफी की लकड़ी मिलती है। 2020 -21 में उन्हें 1 वृक्ष देवदार और 30 फौज प्रकाष्ठ सुकोड के दिये जाने थे। आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि द्वारा उक्त प्रकाष्ठ को बिना ग्रामीणों को बताए ही बेच दिया गया। माफी की लकड़ी का रवन्ना कटवाने वन विभाग कार्यालय पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ। जनप्रतिनिधि से इस मामले में बात की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद सामूहिक रूप से उपजिलाधिकारी के नाम तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन तहरीर देने के एक माह बाद भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचने पर तहसीलदार और अन्य राजस्व कर्मियों के नहीं मिलने पर ग्रामीण वहीं धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद तहसीलदार के पहुंचने पर उन्होंने उनका घेराव किया और मिली भगत होने का आरोप लगाया। कहा राजस्व कर्मी जनप्रतिनिधि से मिले हुए हैं, जिसके चलते पूरे मामले में लापरवाही बरती जा रही है। तहसीलदार शीशपाल की ओर से दो दिन में मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ही ग्रामीण शांत होकर वापस लौटे। घेराव करने वालों में कृपाराम शर्मा, बलिराम शर्मा, आत्माराम, किशन दत्त, मन्नू शर्मा, मोहन दत्त, अरविंद, मुन्ना राम, श्याम दत्त, भोपालू, ग्यारू दास आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने की आरएसएस प्रांत प्रचारक से बंद कमरे में चर्चा
Next: नकली दवाओं का धंधा करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.