Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पेयजल किल्लत पर भड़के पालिकाध्यक्ष पहुंचे जल संस्थान कार्यालय
  • नैनीताल

पेयजल किल्लत पर भड़के पालिकाध्यक्ष पहुंचे जल संस्थान कार्यालय

RNS INDIA NEWS 04/06/2022
rns featured image new

नैनीताल। नगर में पेयजल समस्या का महीनों से समाधान नहीं होने पर शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष भड़क गए। सभासदों के साथ वह जल संस्थान कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से नगर की पेयजल समस्या का समाधान न होने पर नाराजगी व्यक्त की। चेताया कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति सामान्य न की गई तो वह खुद धरने पर बैठकर विरोध जताएंगे। इस पर अधिकारियों ने शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
भवाली नगरपालिका के कई वार्डों में महीनों से पेयजल किल्लत बनी हुई है। स्थानीय लोग कई बार लिखित व मौखिक में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। आए दिन लोग इसको लेकर ज्ञापन दे रहे और धरना-प्रदर्शन भी कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस पर शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा सभासदों के साथ खुद ही जल संस्थान कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जल संस्थान के कुछ कर्मी सभासदों व स्थानीय लोगों से झूठ बोलकर काम को टाल जाते हैं। आपदा में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को अब तक ठीक नहीं किया गया है। रेहड़, टमट्यूडा, रानीखेत रोड, श्यामखेत, भोनियाधार, बाजार में पानी की हमेशा समस्या बनी रहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल समस्या का समाधान न हुआ तो सभासदों के साथ आंदोलन किया जाएगा। सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि भवाली की पेयजल आूपर्ति पूरी तरह से भूमिगत पानी पर ही निर्भर है। ट्यूबवेलों से पानी भी कम हो गया है। अभी एक समय ही पानी दिया जा सकता है। पानी वितरण में सुधार की पूरी कोशिश की जा रही है। बताया कि रानीखेत रोड, रामगढ़ रोड, घोड़ाखाल रोड के हैंडपंपों में मोटर लगाकर क्षेत्र के 300 से अधिक परिवारों को पानी दिया जा सकता है। कहा कि 20 वर्षों से पेयजल योजना का पुनर्गठन नहीं हुआ है। इसके चलते भी समस्या है। फिर भी समस्या का जल्द समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टोल को लेकर युवकों ने की मारपीट
Next: 1 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.