Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बदरीनाथ में साधना केंद्र तोड़ने पर भड़के तीर्थ पुरोहित, कार्यवाही की मांग की
  • टिहरी

बदरीनाथ में साधना केंद्र तोड़ने पर भड़के तीर्थ पुरोहित, कार्यवाही की मांग की

RNS INDIA NEWS 03/06/2022
rns featured image new

नई टिहरी। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के नाम पर आध्यात्मिक साधना केंद्र माधव कुंज को जमींदोज करने से तीर्थ पुरोहित और संत समाज में भारी रोष व्याप्त है। तीर्थ पुरोहितों ने माधव कुंज को तोड़ने के विरोध में कार्यदायी कंपनी प्रबंधक पीएल सोनी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। श्री बदरीश पंडा पंचायत और श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन ने बदरीनाथ धाम में देवप्रयाग निवासी आध्यामिक गुरु और समाज सेवी आचार्य भास्कर जोशी की साधना स्थली माधव कुंज को निर्माण कम्पनी द्वारा मास्टर प्लान के नाम पर जमींदोज किए जाने की कड़ी निंदा की है। पंडा पंचायत के अनुसार भारत प्रसिद्ध ज्योतिष विद्वान स्व. आचार्य चक्रधर जोशी द्वारा बदरीनाथ धाम में आध्यात्म और योग की इस साधना स्थली की स्थापना की गई थी। बाद में उनके पुत्र आचार्य भास्कर जोशी द्वारा यहां साधु संतों, आध्यात्मिक साधकों, निराश्रित जनों की सेवा के लिए माधव कुंज आश्रम शुरू किया गया। मास्टर प्लान के तहत माधव कुंज को सरकार द्वारा अधिग्रहित किए जाने की बात की गई थी, मगर इस बीच कम्पनी ने आचार्य भास्कर जोशी की गैर मौजूदगी में बिना सूचना उक्त साधना केंद्र को जेसीबी से जमीदोंज कर दिया।

साधना केंद्र के तोड़ने की खबर मिलने से बदरीनाथ से लेकर देवप्रयाग तक लोगों में भारी रोष है। एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने इस तरह की कारवाही पर अनविज्ञता जताई है। पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी, युवा पुरोहित सगठन अध्यक्ष श्रीकांत बडोला सहित साधु समाज के धरणीधर महाराज, मौनी बाबा, बालक दास महाराज, चैतन्य स्वरूप आदि ने आध्यात्मिक साधना केंद्र तोड़ने वाले दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ साधना केंद्र के क्षति पूर्ति की मांग भी की है। ऐसा नहीं होने पर बदरीनाथ धाम और देवप्रयाग में उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम के आश्वासन के बाद केदारघाटी बंद का ऐलान स्थगित
Next: कूड़ा निस्तारण को लगाई कंप्रेसर मशीन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.