Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • डीएम के आश्वासन के बाद केदारघाटी बंद का ऐलान स्थगित
  • रुद्रप्रयाग

डीएम के आश्वासन के बाद केदारघाटी बंद का ऐलान स्थगित

RNS INDIA NEWS 03/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण एवं यात्रियों की सीमित संख्या की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर श्री केदारधाम होटल ओनर्स एसोसिएशन का आज शनिवार को प्रस्तावित बंद का ऐलान स्थगित हो गया है। एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल की शुक्रवार को जिलाधिकारी से वार्ता हुई, जिसमें डीएम के आश्वासन के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बंद का ऐलान टाल दिया है। बीते दिन एसडीएम ऊखीमठ के माध्यम से श्री केदारधाम होटल ओनर्स एसोसिएशन ने 4 जून को केदारघाटी बंद करने का ऐलान किया था और मुख्यमंत्री को इसका ज्ञापन भी भेजा था, किंतु शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से वार्ता के बाद प्रस्तावित बंद का ऐलान स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को श्री केदारधाम होटल ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी और सचिव नितिन जमलोकी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि ऋषिकेश और हरिद्वार से रजिस्ट्रेशन करा कर आने वाले यात्रियों को जिले की सीमा में नहीं रोका जाएगा। उन्होंने केदारनाथ जाने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाएगा कि यात्री बिना दर्शन के न लौटें। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद शिष्टमंडल ने केदारघाटी बंद का ऐलान वापस ले लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य ठीक न होने से 190 घोड़े खच्चर यात्रा में जाने से रोके
Next: बदरीनाथ में साधना केंद्र तोड़ने पर भड़के तीर्थ पुरोहित, कार्यवाही की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

देवर गांव में हुए हत्याकांड के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो दोषियों को दो-दो वर्ष का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.