Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का असुद्दीन ओवैसी पर पलटवार, कहा- लगता है दुल्हन को लेकर ओवैसी का जुनून जारी है
  • राष्ट्रीय

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का असुद्दीन ओवैसी पर पलटवार, कहा- लगता है दुल्हन को लेकर ओवैसी का जुनून जारी है

RNS INDIA NEWS 29/05/2022
rns featured image new

 नई दिल्‍ली। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने  एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दुल्हन वाले बयान पर पलटवार किया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि दुल्हन को लेकर उनका जुनून अब भी जारी है। दरअसल शनिवार को  महाराष्ट्र के भिवंडी में एक रैली को संबोधित करते हुए एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना पर एक साथ निशाना साधा था।

ओवैसी ने कहा था कि शिवसेना और बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए एनसीपी के नेताओं को 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में AIMIM को वोट देने के लिए कहा गया था। लेकिन एनसीपी ने चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे की पार्टी से शादी कर ली। इसके बाद ओवैसी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि तीनों पार्टियों में दुल्हन कौन है।

असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा- असदुद्दीन ओवैसी का दुल्हनों के प्रति जुनून जारी है, पहले मुगल पत्नियों के साथ और अब भिवंडी में। उन्होंने आगे कहा कि जब वर्चुअल स्पेस में बुली बाई और सुली डील्स जैसी ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की नीलामी हो रही थी तब हैदराबाद के सांसद गायब थे। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की मानसिकता बीजेपी से अलग नहीं है। दरअसल भवंडी में असदुद्दीन ओवैसी ने देश में चल रहे मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर कहा था कि भारत किसी एक कौम का नहीं है, भारत द्रविड़ों और आदिवासियों का है।

उन्होंने कहा कि- यह भारत ना मेरा है, ना उद्धव ठाकरे का है, ना नरेंद्र मोदी का है, ना अमित शाह का है। अगर भारत किसी का है तो द्रविड़ों और आदिवासियों का है। लोग चार अलग-अलग जगहों से आए थे लेकिन बीजेपी मुगलों के पीछे ही आई थी। ओवैसी ने ये भी कहा कि अगर कोई पीएम मोदी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार या योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बोलता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। लेकिन जब कोई हमारी आस्था के खिलाफ कुछ कहता है तो कानूनी कार्रवाई भी नहीं की जाती।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुजरात और राजस्थान की टीम पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे इतने करोड़
Next: ज्ञानवापी और मथुरा की इबादतगाहों का हक नही छोड़ेंगे मुस्लिम, जमीयत ने पास किया प्रस्ताव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.