Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सद्दाम हत्याकांड का मुख्य आरोपी और महिला पार्टनर गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

सद्दाम हत्याकांड का मुख्य आरोपी और महिला पार्टनर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। सद्दाम हत्याकांड के मुख्य आरोपी नवाब और वारदात में शामिल रही उसकी महिला साथी को पुलिस ने दबोच लिया। हत्याकांड के सभी पांचों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस अब आगे की कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है कि हत्याकांड की वजह महज तीस रुपये का लेनदेन था। गुरुवार को सीओ सदर अभय सिंह ने बताया कि 18 मई को सुभाष कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय सद्दाम घर से लापता हो गया था। 19 मई को पुलिस ने संदेह के आधार पर शाहनवाज और गंगाराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। 20 मई को सद्दाम का शव काशीपुर हाईवे से बरामद कर लिया गया। दूसरे दिन तीसरे आरोपी जुबैर को भी गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी नवाब और मेहरुनिशा फरार चल रहे थे। हत्याकांड के छह दिन बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों को प्रीत विहार से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि सभी आरोपी सद्दाम के साथ मिलकर नशे के इंजेक्शन ले रहे थे। इस दौरान तीस रुपये के लेनदेन को लेकर उनका सद्दाम से विवाद हो गया। इसके बाद पांचों ने गला दबाकर सद्दाम की हत्या कर दी और शव हाईवे के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर सद्दाम के कपड़े बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला विकास प्राधिकरण ने छह मकानों को किया सील
Next: नेहा मर्डर केस का खुलासा, पति निकला कातिल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.