Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पूरी नहीं हुई मन्नत तो भगवान पर उतारा गुस्सा, मंदिर में घुसकर तोड़ डालीं मूर्तियां,  पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

पूरी नहीं हुई मन्नत तो भगवान पर उतारा गुस्सा, मंदिर में घुसकर तोड़ डालीं मूर्तियां,  पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

नोएडा (आरएनएस)।  मन्नत पूरी न होने के चलते भगवान से नाराज एक युवक ने मंदिर में लगी देवी-देवताओं की मूर्तियों को छेनी-हथौड़े से खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नोएडा पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने परिवार के लोगों के बीमार होने पर पूजा-पाठ कर भगवान से उनके ठीक होने की मन्नत मांग रहा था, लेकिन जब उन्हें आराम नहीं हुआ तो उसने गुस्से में आकर एक मंदिर में लगी देवी-देवताओं की मूर्ति को खंडित कर दिया।
आरोपी की पहचान विनोद उर्फ भूरा निवासी सी-153 सेक्टर-37 थाना बीटा-2 गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। विनोद मूलरूप से मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा एक धार्मिक स्थल पर देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त छेनी-हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे सेक्टर 36-37 गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 23 मई रात को आरोपी द्वारा सेक्टर-37 स्थित मंदिर में रखी मूर्तियां खंडित कर दी गई थीं। इसके संबंध में वादी और अन्य स्थानीय व्यक्तियों द्वारा अज्ञात अभियुक्त के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में बीटा-2 थाना पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर आरोपी विनोद उर्फ भूरा को घटना में प्रयुक्त छेनी-हथौड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह लगभग दो-तीन साल से अपने पारिवारिक सदस्यों की बीमारी को लेकर भगवान से मन्नत मांगते हुए लगातार पूजा-पाठ कर रहा था, लेकिन परिजनों को बीमारी से आराम नहीं हो रहा था। इस बीच उसकी चाची की मौत हो जाने के कारण नाराज होकर उसने छेनी-हथौड़े से मूर्तियां खंडित करने का अपराध स्वीकार किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होटल के कमरे में यौन संबंध बनाते वक्त बिगड़ी बुजुर्ग की तबीयत, चंद पलों में चली गई जान
Next: कश्मीर में आतंकियों ने फिर की हिमाकत, पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटी भी जख्मी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.