Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शराब ठेके के सेल्समैन को पीटा, लूट का आरोप
  • हरिद्वार

शराब ठेके के सेल्समैन को पीटा, लूट का आरोप

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

रुड़की। हथियार बंद तीन युवक देर रात गोवर्धनपुर स्थित शराब ठेके में घुस आए और वहां मौजूद सेल्समैन के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि बदमाश दिन में शराब की बिक्री से आई बीस हजार की रकम भी लूटकर ले गए। पुलिस मामले को लूट के बजाए मारपीट का बताकर जांच कर रही है।
गोवर्धनपुर में खानपुर थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनी हुई है। चौकी से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर देशी शराब का ठेका है। बीती रात ठेके का सेल्समैन नरेश कुमार दुकान के भीतर सोया हुआ था। इसी दौरान हथियारों के साथ तीन अज्ञात युवक ठेके के भीतर घुस आए और सेल्समैन नरेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। ठेके में दिन के समय शराब की बिक्री से आई करीब बीस हजार रुपये की रकम भी रखी हुई थी। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवकों ने ठेके से रकम भी छीन ली और फिर फरार हो गए। उनके जाने के तुरंत बाद सेल्समैन ने चौकी की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नवीन चौहान तुरंत पुलिसकर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए और जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आरोपी युवकों की तलाश भी की, लेकिन उनका पता नहीं लग पाया। सेल्समैन ने घटना की तहरीर भी चौकी की पुलिस को दे दी है। चौकी प्रभारी एसआई चौहान का कहना है कि मामला सिर्फ मारपीट का है। रकम लूटने की बात गलत है। मारपीट करने वाले युवकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्सर के दिव्यांग का नाम वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल
Next: कराची में छिपकर बैठा है दाऊद इब्राहिम, भगोड़े के भांजे ने ईडी के सामने कबूली बात

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.