Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ताइवान पर अमेरिका की चेतावनी से भडक़ा चीन, कहा- हमें कम समझने की भूल मत करना
  • अंतरराष्ट्रीय

ताइवान पर अमेरिका की चेतावनी से भडक़ा चीन, कहा- हमें कम समझने की भूल मत करना

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

टोक्यो। क्वाड सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ताइवान को लेकर दिए बयान से चीन आग बबूला हो गया है। चीन को कमजोर समझने की भूल किसी देश को नहीं करनी चाहिए। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ताइवान के सवाल पर जो बाइडन की टिप्पणी से असंतोष जताते हुए कहा कि संप्रभुता औऱ क्षेत्रीय अखंडता से जुड़े मुद्दों पर चीन के पास समझौता करने की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी देश को चीनी लोगों के दृढ़ संकल्प को कम नहीं आंकना चाहिए। दरअसल जो बाइडन ने ताइवान को लेकर कहा था कि यदि चीन ताइवान पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करता है तो अमेरिकी सेना ताइवान को सैन्य सहायता देगी।
जो बाइडन ने ताइवान पर चीन के कब्जे की संभावना को लेकर कहा था कि चीन खतरों से खेल रहा है। दरअसल जो बाइडन से पूछा गया था कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो क्या वाशिंगटन ताइवान की रक्षा के लिए सैन्य सहायता देगा? इसके जवाब में जो बाइडन ने कहा-बिलकुल, हमने यही प्रतिक्रिया दी है।

गौरतलब है कि चीन की बढ़ती आर्थिक और सैन्य शक्ति और ताइवान पर कब्जे की आशंका के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहली बार इतनी तल्ख टिप्पणी की है। अमेरिका और जापान ने संयुक्त रूप से चीन की संभावित एकतरफा सैन्य कार्रवाई के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही दोनों देशों ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद मॉस्को का समर्थन करने को लेकर भी बीजिंग की निंदा की है। अमेरिका और जापान मिलकर चीन और रूस के नौसेना अभ्यास और नौसैनिक गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर भी राजी हुए हैं।

इसके बाद बाइडेन और आगे बढ़ गए। यह पूछे जाने पर कि क्या वाशिंगटन ताइवान की रक्षा के लिए सैन्य रूप से शामिल होने को तैयार है, उन्होंने जवाब दिया, हां। हमने यही प्रतिबद्धता की है। उन्होंने आगे कहा कि हम एक चीन की पॉलिसी से सहमत थे। हमने इसपर हस्ताक्षर भी किया लेकिन बलपूर्वक इसे हासिल करना सही आइडिया नहीं है। इससे पूरे क्षेत्र में अशांति फैलेगी और फिर यूक्रेन जैसे हालात पैदा हो जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीलंका में गहराया ईंधन संकट, अस्पताल ले जाने के लिए पिता को नहीं मिला पेट्रोल, 2 दिन के शिशु की मौत
Next: श्रीलंका में दवा की कमी के चलते मौत की सजा झेल रहे लोग, लगातार राहत सामग्री भेज रहा भारत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.