Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मामी से अवैध संबंध के चलते भांजे ने की थी मामा की हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

मामी से अवैध संबंध के चलते भांजे ने की थी मामा की हत्या

RNS INDIA NEWS 22/05/2022
rns featured image new

काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने बृजमोहन हत्याकांड में उसकी पत्नी और भांजे को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी और भांजे के अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर भांजे ने ही बृजमोहन की हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पत्थर, खून से सना पजामा, शराब की बोतल व डिस्पोजल गिलास बरामद किए हैं। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया। बताया 20 कि मई की रात प्रतापपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गोपीपुरा निवासी बृजमोहन उर्फ सोनू (32) पुत्र शिवचरन वाटर कूलर से पानी लेने के लिए घर से निकला था। काफी देर लौटकर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोज की थी तो बृजमोहन का खून से सना शव एक खेत में मिला था।

मृतक के भाई बुद्ध सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अपने भांजे सौरभ पुत्र नरेश कुमार निवासी मुरादपुर जिला हापुड़ हाल निवासी हेमपुर डिपो पर शक जताया था। पुलिस ने सौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली। एसएसपी ने बताया कि बृजमोहन की पत्नी प्रीत कौर और उसके भांजे सौरभ के अवैध संबंध थे। बृजमोहन को दोनों के अवैध संबंध का पता चल गया था। करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व सौरभ और पत्नी प्रीत कौर उर्फ लाडो ने बृजमोहन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। योजना के तहत 20 मई को सौरभ ने मामा को फोन कर शराब पीने के लिए बुलाया। मामा बृजमोहन को अधिक नशा चढ़ने के बाद पहले पत्थर से हमला किया। फिर अपना लोअर खोलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना में प्रयुक्त कपड़े नहर किनारे कूड़े के ढेर में छिपा दिए और पत्थरों को नहर में डाल दिया। पुलिस ने मुकदमे में धारा 201/120 बी के तहत मामी और भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिश्ते की भांजी से दुष्कर्म का आरोपी मामा गिरफ़्तार
Next: उप चुनाव में 197 मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.