Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 6.63 करोड़ की लागत से बने पुल का लोकार्पण
  • टिहरी

6.63 करोड़ की लागत से बने पुल का लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 20/05/2022
rns featured image new

नई टिहरी। भिलंगना और जाखणीधार ब्लॉक की लगभग डेढ़ लाख की आबादी के लिए नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर असेना में निर्मित पुल का विधिवत लोकार्पण घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने किया। वर्ल्ड बैंक ने 6.63 करोड़ रुपये की लागत से भारी वाहनों के लिए 52 मीटर स्पॉन के डेढ़ लेन पुल का निर्माण किया है।  शुक्रवार को घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने नई टिहरी-गडोलिया-घनसाली मोटर मार्ग पर निर्मित भारी वाहन मोटर पुल का पूजा अर्चना जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि अभी तक भारी वाहनों के आवागमन के लिए पुल न होने के कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती थी। स्थानीय लोगों से लेकर चारधाम यात्रियों को आवागमन की सुविधा देने के लिए सरकार ने यूडीआरएफ (उत्तराखंड डिजास्टर रिलीफ फंड) से बजट देकर भारी वाहनों के लिए पुल का निर्माण करवाया। विधायक ने कहा कि पुल निर्माण से लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। सरकार का प्रयास है कि क्षेत्र के हर गांव को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

सहायक अभियंता सौरभ चौहान व सुधीर कुमार ने बताया कि अक्तूबर 2020 में पुल का निर्माण शुरू करवाया था। उन्होंने पुल से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य डा. कार्तिकानंद डोभाल, क्षेपं सदस्य पूजा नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी, आंनद बिष्ट, कमलेश कंसवाल, दिनेश गुसाईं, रूकम लाल राही, राकेश भट्ट, कुशाल रावत, चंद्रमोहन बिष्ट, राजेंद्र डोभाल, जेई अरुण कठैत मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में रेन शैल्टर बनाने का काम शुरू
Next: जल्द शादी रचाएंगे अभिनेता अभय देओल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.