Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइन न लगाएं, हमारे पास पेट्रोल खरीदने के लिए भी रकम नहीं : श्रीलंका सरकार
  • अंतरराष्ट्रीय

लाइन न लगाएं, हमारे पास पेट्रोल खरीदने के लिए भी रकम नहीं : श्रीलंका सरकार

RNS INDIA NEWS 19/05/2022
rns featured image new

कोलंबो। कोलंबो श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराता ही जा रहा है। अब यहां की सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे पेट्रोल खरीदने के लिए लाइन न लगाएं क्योंकि सरकार के पास फ्यूल खरीदने के लिए रकम ही नहीं है। सरकार ने कहा है कि उनके पास विदेशी मुद्रा खत्म हो गई है जिससे आयात रुक गया है। हालांकि सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनके पास डीजल का पर्याप्त भंडार है। श्रीलंका की सरकार ने कहा है कि पेट्रोल का एक जहाज समंदर में खड़ा है लेकिन सरकार रकम के अभाव में इसे खरीद नहीं सकती है। श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देश के सामने पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पेट्रोल खरीदने के लिए अमेरिकी डॉलर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी 2022 में जो पेट्रोल लिया गया था उसका 5.3 करोड़ का कर्ज अब भी बाकी है।

मंत्री ने कहा कि शिपिंग कंपनियों ने कहा है कि जब तक दोनों पेमेंट नहीं कर दिए जाते पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका ने पिछला भुगतान करने का वादा किया है। अगर पिछला भुगतान हो जाएगा तो एक वेसल मिल जाएगा।
मंत्री ने कहा, हम लोगों से पेट्रोल के लिए लाइन न लगानें की अपील करते हैं। हालांकि डीजल को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। जिन्हें जरूरी है हम उन्हें पेट्रोल उपलब्ध करवाने की कोशिश कर रहे हैं। खास तौर पर एंबुलेंस को सुविधा दी जाएगी। उन्होंने यह भी वादा किया कि दो दिन बाद शुक्रवार से सभी फिलिंग स्टेशन को पेट्रोल उपलब्ध करवाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुजरात चुनाव से पहले हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
Next: चीन को फिर लगेगी मिर्ची, तिब्बती लोगों से मिलने धर्मशाला पहुंचीं अमेरिकी विशेष दूत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.