Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ज्ञानवापी के बाद अब मथुरा में मस्जिद सील करने की मांग, कोर्ट में याचिका दायर
  • राष्ट्रीय

ज्ञानवापी के बाद अब मथुरा में मस्जिद सील करने की मांग, कोर्ट में याचिका दायर

RNS INDIA NEWS 17/05/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। काशी के ज्ञानवापी मस्जिद के बाद अब मथुरा के शाही ईदगाह विवादित ढांचे को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसमें शाही ईदगाह मस्जिद परिसर को सील करने की अपील कोर्ट से की गई है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा कि अग इस परिसर को सील नहीं किया गया तो इसमें मौजूद गर्भगृह और पुरातात्विक मंदिरों के अवशेष क्षतिग्रस्त किए या उनको हटाया भी जा सकता है। अब कोर्ट तय करेगा कि इस याचिका पर सुनवाई होनी है या नहीं?

गौरतलब है कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद उस जगह को सील कर दिया गया है, जहां मस्जिद का वजूखाना है। ज्ञानवापी में सीलिंग की कार्यवाही के बाद अब मथुरा के ईदगाह मस्जिद में भी सीलिंग की कार्यवाही करने की मांग की गई है। इस बाबत मथुरा के सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में याचिका दायर की गई है।
हिंदू याचिकाकर्ताओं ने कहा, ज्ञानवापी मस्जिद में जिस तरह से हिंदू शिवलिंग अवशेष मिले हैं, उससे स्थिति स्पष्ट हो गई कि वहां प्रतिवादी (मुस्लिम पक्ष) शुरू से ही इसी कारण विरोध करते रहे हैं। यही स्थिति श्रीकृष्ण जन्म भूमि की है, जो असली गर्भगृह है, वहां पर सभी हिंदू धार्मिक अवशेष कमल, शेषनाग, ऊं, स्वास्तिक आदि हिंदू धार्मिक चिन्ह व अवशेष है, जिनमें से कुछ को मिटा दिया गया है।
हिंदू याचिकाकर्ताओं ने आगे कहा, अगर हिंदू अवशेषों को मिटा दिया तो करेक्टर ऑफ प्रॉपर्टी चेंज हो जाएगा और वाद का उद्देश्य व साक्ष्य खत्म हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में वहां (ईदगाह मस्जिद) में सभी का आना-जाना प्रतिबंधित कर उस परिसर की उचित सुरक्षा की व्यवस्था की जाए या परिसर को सील किया जाए।

हिंदू याचिकाकर्ताओं ने मांग की कि शाही ईदगाह (मूल गर्भ गृह) को सील करें व परिसर के लिए सुरक्षाधिकारी नियुक्त करें और उन्हें यह निर्देश दिया जाये कि वे उक्त सम्पत्ति से बने प्राचीन हिंदू धार्मिक चिन्हों, स्वास्तिक, कमल, ऊं और अन्य कलाकृतियों को नष्ट न करें। इसके साथ ही 1 जुलाई के स्थान पर तुरंत सुनवाई करने की मांग की गई है।
वहीं इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट में वादी मनीष यादव ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटे ईदगाह मस्जिद का कोर्ट कमिश्नर के जरिए सर्वे कराने की मांग की थी। मथुरा कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है और मामले की सुनवाई 1 जुलाई को होगी, लेकिन हिंदू याचिकाकर्ताओं ने अब कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की है।

याचिकाकर्ता मनीष यादव के वकील देवकीनंदन शर्मा का कहना था, ईदगाह के अंदर जो शिलालेख हैं, उन्हें दूसरे पक्ष द्वारा हटाया जा सकता है और एविडेंस को नष्ट किया जा सकता है, दोनों पक्षकारों की मौजूदगी में वहां की फोटोग्राफी कराई जाए और सभी तथ्यों को जुटाया जाए। इस मामले में अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी।
वहीं शाही ईदगाह मस्जिद के वकील तनवीर अहमद का कहना था, वादी पिछले 2 वर्षों में विभिन्न प्रकार के प्रार्थना पत्र देते रहे हैं, उन्हें खुद मालूम नहीं है कि वह आखिर वह क्या कहना चाहते हैं, मथुरा में दोनों के धर्मस्थल अलग हैं, वीडियोग्राफी की कोई आवश्यकता नहीं है। गौरतलब है कि ईदगाह मस्जिद को लेकर अब तक 10 वाद मथुरा कोर्ट में दायर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मल्ला महल को ज्ञान व सांस्कृतिक रूप में विकसित करने को नियोजित योजना के तहत करना होगा कार्य
Next: बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन को 15 लाख देगी सरकार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.