Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कच्चे तेल की कमी से जूझ रहा अमेरिका, 35 सालों के निचले स्तर पर रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार
  • अंतरराष्ट्रीय

कच्चे तेल की कमी से जूझ रहा अमेरिका, 35 सालों के निचले स्तर पर रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार

RNS INDIA NEWS 17/05/2022
rns featured image new

वॉशिंगटन। अमेरिका में आपातकालीन उपयोग के लिए संग्रहीत कच्चे तेल की मात्रा 35 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है क्योंकि देश में ईंधन की कमी को दूर करने के लिए जो बाइडेन प्रशासन ने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (एसपीआर) से कच्चा तेल सप्लाई का फैसला किया था। अमेरिकी ऊर्जा विभाग से मिले आंकड़ों में यह बात सामने आई है। ऊर्जा विभाग की ओर से संग्रहीत तेल पर जारी हालिया आंकड़ों के अनुसार, एसपीआर में कच्चे तेल की मात्रा में इस सप्ताह के दौरान 13 मई तक 50 लाख बैरल की कमी आई है, इससे अब यह गिरकर 53.8 करोड़ बैरल तक पहुंच गई है।

यह दिखाता है कि अमेरिका में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए कच्चे तेल का भंडार वर्ष 1987 के बाद से सबसे निचले स्तर पर है।
गौरतलब है कि इस सप्ताह के दौरान 13 मई तक भंडार से निकाले गए 50 लाख बैरल में से कुछ 39 लाख बैरल निम्न स्तर का कच्चा तेल था जबकि बाकी 11 लाख बैरल उच्च स्तर का कच्चा तेल था। निम्न स्तर का कच्चा तेल मध्यम किस्म का तेल होता है जिसमें सल्फर की मात्रा अधिक होती है और यह उच्च स्तर के कच्चे तेल की तुलना में अधिक चिपचिपा होता है। आमतौर पर ट्रक, बस और ट्रेन के साथ-साथ जेट के संचालन के लिए निम्न स्तर के कच्चे तेल की आवश्यकता होती है। दूसरी ओर, उच्च स्तर के कच्चे तेल में सल्फर की मात्रा बहुत कम होती है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से गैसोलीन बनाने के लिए किया जाता है, जिसे अमेरिका के बाहर पेट्रोल के रूप में भी जाना जाता है।
यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के कारण मॉस्को पर अधिकांश पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से कच्चे तेल के निर्यात में भारी कमी आई है। इसके अलावा, कोरोना वायरस महामारी के दौरान कई रिफाइनरियों के बंद होने से भी अमेरिका की तेल शोधन क्षमता में कमी आई है, जिससे समस्या बढ़ गई है। ईंधन की इसी कमी से निपटने के लिए बाइडेन प्रशासन ने नवंबर से कई चरणों में एसपीआर से तेल जारी करना बरकरार रखा।

फरवरी से अप्रैल के महीने के दौरान घरेलू रिफाइनरों की कच्चे तेल की मांग को पूरा करने में मदद करने के लिए प्रशासन ने हर हफ्ते एसपीआर से औसतन 30 लाख बैरल तेल निकाला। एसपीआर से बाइडेन प्रशासन की सबसे बड़ी रिलीज इसी महीने होगी, जब रिजर्व भंडार से से कुल 18 करोड़ बैरल-या 180 दिनों की अवधि में प्रतिदिन 10 लाख बैरल कच्चा तेल जारी किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, पक्ष में पड़े केवल 68 वोट
Next: दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति लगाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव, धारा 144 लागू

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.