Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दूल्हे को गोली मारने की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी
  • नैनीताल

दूल्हे को गोली मारने की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी

RNS INDIA NEWS 17/05/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। ओखलकांडा ब्लॉक के सुनकोट गांव में बीते सोमवार को विवाह समारोह में दूल्हे को गोली मारने के मामले की जांच प्रशासन ने रेगुलर पुलिस को सौंप दी है। इसके बाद मुक्तेश्वर पुलिस ने मंगलवार को दिनभर सुनकोट व देवीधुरा में घरातियों व बरातियों से पूछताछ की। इधर, दूल्हे के भाई अजय लमगड़िया ने अज्ञात के खिलाफ थाना मुक्तेश्वर में तहरीर दे दी है। पुलिस ने धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घरातियों व बरातियों से पूछताछ में पुलिस को गोलीकांड से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके बाद पुलिस एक संदिग्ध से पूछताछ में जुटी है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द गोली चलाने वाला व्यक्ति पुलिस की पकड़ में होगा। थाना मुक्तेश्वर एसओ महेश जोशी ने बताया कि घटना की कई बिन्दुओं पर जांच चल रही है। मंगलवार को घरातियों व बरातियों से पूछताछ की गई। कुछ संदिग्धों से गहनता से पूछताछ चल रही है। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि घटना की जांच मुक्तेश्वर पुलिस को सौंप दी गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इधर, प्रधान दिनेश बोरा, ग्रामीण चतुर बोरा समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गोलीकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भुजियाघाट में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 12 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.