Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पार्षद के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार
  • हरिद्वार

पार्षद के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/05/2022
rns featured image new

रुड़की। कथित बेइज्जती का बदला लेने के लिए बाइक सवारों ने पार्षद कार्यालय पर फायरिंग की थी। पुलिस ने बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त देसी तमंचा पुलिस ने बरामद कर लिया है। जबकि बाइक को बरामद करने के प्रयास जारी हैं। सोमवार को आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर निवासी कुलदीप तोमर का इकबालपुर गन्ना सोसाइटी के पास एसआर कॉन्प्लेक्स में पार्षद कार्यालय है। उनकी पत्नी पार्षद हैं। 29 अप्रैल शाम करीब चार बजे के आसपास बाइक सवार कार्यालय के पास पहुंचे थे। कार्यालय में विनय शर्मा निवासी गणेशपुर और दीपक चंचल निवासी पनियाला चंदापुर मौजूद थे। पीछे बैठे बाइक सवार ने कार्यालय पर फायरिंग की थी। फायर में छर्रा लगने से विनय शर्मा घायल हो गया था। फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार कैद हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस पूछताछ में सचिन ने बताया कि वह गणेशपुर में रहता है। किसी बात को लेकर कुलदीप पक्ष से विवाद हो गया था। विवाद में बातचीत करने के लिए वारदात से दो दिन पूर्व मिलने बुलाया गया था। जिसके बाद कुलदीप पक्ष की बात से सचिन नाराज था और उसने इसे अपनी बेइज्जती माना। सचिन ने साथी बंटी को पूरी कहानी बताई थी। बंटी ने दोस्त की बेइज्जती का बदला लेने के लिए कुलदीप पक्ष को डराने की नियत से फायरिंग की थी। दोनों ने देसी तमंचे और बाइक का इंतजाम किया। 29 अप्रैल को दोनों पूरी तैयारी के साथ मुंह ढककर गणेशपुर पहुंचे और प्लानिंग के तहत कार्यालय के बाहर फायरिंग कर फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि बंटी उर्फ बादल पुत्र सौराज सिंह गुर्जर निवासी शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेड़ा और सचिन पुत्र सुशील निवासी मकान नम्बर 475 गणेशपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से देसी तमंचा बरामद किए है। जबकि वारदात के वक्त प्रयुक्त बाइक को बरामद करने के प्रयास जारी है। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में जयवीर सिंह रावत, कांस्टेबल बबलू कुमार और देवेश कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगनहर से दो शव बरामद
Next: बायोमेट्रिक के चलते राशन की दुकानों में लग रही है लाइन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.