Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • यहाँ थाने में हुआ हंगामा, दो शादीशुदा महिलाओं ने एक युवक को बताया अपना पति
  • हरिद्वार

यहाँ थाने में हुआ हंगामा, दो शादीशुदा महिलाओं ने एक युवक को बताया अपना पति

RNS INDIA NEWS 16/05/2022
rns featured image new

रुड़की। एक युवक पर अपना हक जता रहीं दो शादीशुदा महिलाएं सोमवार को गोवर्धनपुर चौकी पहुंची और वहीं भिड़ गईं। पुलिस ने उन्हें अलग-अलग कर उनकी बात सुनी। बाद में पुलिस ने दोनों के पति बुलाए और महिलाओं को उनके साथ भेजा। सोमवार को खानपुर थाने की गोवर्धनपुर चौकी में एक अजीब मामला आया। पहले एक शादीशुदा महिला चौकी में पहुंची और पुलिस से शिकायत की कि गांव की एक अन्य महिला ने जादू टोना कर उसके पति को अपने वश में कर रखा है। जिसकी वजह से उसका पति अपनी पत्नी के बजाए उसी महिला के घर पर ज्यादा समय गुजरता है। चौकी पुलिस अभी पहली महिला की बात सुन ही रही थी कि गांव की दूसरी महिला भी चौकी पहुंच गई, जिस पर पहली महिला पर पति को अपने वश में कर रखने का आरोप लगा रही थी। पुलिस ने दूसरी महिला से पूछताछ की तो उसका कहना था कि पहली महिला का पति उससे प्यार करता है। उसने पत्नी से तलाक लेकर उसी से शादी करने का वादा भी कर रखा है। एक युवक पर दो महिलाओं के दावे से चौकी के पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। पुलिस ने दोनों महिलाओं के पतियों से अलग-अलग बात कराई। बाद में दोनों महिलाएं एक-दूसरे के परिवार में दखल न देने का वादा करके अपने पति के साथ रवाना हो गई। चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर महिलाएं चौकी आई थी। आपसी बातचीत के बाद विवाद खत्म हो गया है और दोनों महिलाएं अपने पति के साथ घर चली गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैन्यकर्मी लापता, गंगनहर में डूबने की आशंका
Next: डेफ ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव का स्वागत किया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.