Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यूपी से लेकर पंजाब-उत्तराखंड तक बदलेगा मौसम, होगी बारिश : आईएमडी
  • राष्ट्रीय

यूपी से लेकर पंजाब-उत्तराखंड तक बदलेगा मौसम, होगी बारिश : आईएमडी

RNS INDIA NEWS 16/05/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देशभर में इन दिनों गर्मी अपना कहर दिखा रही है। उत्तर भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। आने वाले अगले कुछ दिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम के करवट लेने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 और 17 मई को  तेज हवाओं के साथ गरज, बारिश और ओले गिरने की संभावना है। उत्तर पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 16 और 17 मई को हल्की बारिश की संभावना है।

हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 16 मई को आंधी-तूफान की संभावना है। वहीं, उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में 14 और 15 मई को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आज, 15 मई को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। शिमला में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। हिमाचल के मनाली में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, हिमाचल के इन इलाकों में हल्के बादल भी छाए रहेंगे।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है। वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सबरीमाला में मासिक पूजा के लिए खुला भगवान अयप्पा मंदिर
Next: राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 191.32 करोड़ से अधिक लगे टीके

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.