Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 36 घंटे बाद भी कार्की हत्याकांड के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

36 घंटे बाद भी कार्की हत्याकांड के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस भाजपा नेता संदीप कार्की की हत्या के आरोपियों तक नहीं पहुंच पायी है। हालांकि पुलिस ने घटना को लेकर अपनी तफ्तीश जारी रखी है। पुलिस ने परिजनों को भी भरोसा दिया है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्की के परिजनों से मुलाकात की।
शांतिपुरी नंबर तीन में शनिवार को भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस ने दोपहर बाद ही आरोपी ललित मेहता और दीपू मेहता के चार परिजनों को हिरासत में ले लिया था। देर रात मामले में आरोपी बनाये गये पिता मोहन सिंह मेहता को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। लेकिन, ललित और दीपू का रविवार देर रात तक भी सुराग नहीं लगा था। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिये परिजन और भाजपा नेता लगातार पुलिस व प्रशासन पर दबाव बनाए हुए हैं। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं के एक शिष्टमंडल ने पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह मेहरा के नेतृत्व में पंतनगर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने सीएम से शांतिपुरी आने का अनुरोध किया। लेकिन सीएम धामी ने समय अभाव के चलते स्वयं न आकर अपने प्रतिनिधि के तौर पर देर सायं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए शांतिपुरी भेजा।
देर शाम बहुगुणा शांतिपुरी पहुंचे और परिवार को आरोपियों को जल्द से जल्द उचित सजा दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कार्की की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया। परिवार की नाराजगी को लेकर मंत्री ने मौके पर मौजूद सीओ अमित भारद्वाज को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने शांतिपुरी में होने वाले अवैध खनन पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने की बात कही। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा कार्यकर्ता घनानंद तिवारी, संदीप की मां राधिका देवी, पत्नी प्रीति कार्की, भाई जगधीर सिंह, किशन सिंह, अर्जुन सिंह, प्रधान रोहित तिवारी आदि मौजूद रहे।

खनन स्थलों पर पसरा सन्नाटा-  शांतिपुरी में कार्की हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने व सभी स्वीकृत खनन पट्टों की नये सिरे से पैमाइश कर परिसीमन कराने के निर्देश दिये थे। जिसके चलते रविवार को क्षेत्र के सभी खनन पट्टों पर पूर्णरूप से सन्नाटा पसरा रहा। यहां खनन क्षेत्र में सभी जगहों पर दूर-दूर तक अवैध रूप से खोदे गये रेता बजरी व मिट्टी के ढेरों के सिवाय कोई भी नजर नहीं आया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रभास की फिल्म स्पिरिट के लिए शीर्ष की दो अभिनेत्रियों पर हो रहा विचार
Next: शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने से दुकानों में घुसा पानी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.