
देहरादून। विवाद के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आत्महत्या से पहले दोनों चालकों के बीच विवाद हुआ था, जिसका पुलिस के सामने ही समझौता हुआ था।
इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान के मुताबिक राजीव नगर निवासी कृष्ण कुमार कृष्ण कुमार सैन ने शिकायत कर बताया कि उसके बेटे प्रकाश सैन ने उन्हें बताया था कि गोरव बोहरा व अन्य कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। और जबरन उसका मोबाइल फोन, डीएल, पांच हजार रुपये छीन लिए। आरोपी युवक जान से मारने की धमकियां तो दे ही रहा था साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहा था। 4 अप्रैल को प्रकाश सैन और गौरव बोहरा के बीच में पुलिस के सामने समझौता हो गया। जिसमें आरोपी गौरव बोहरा ने 15 दिन में डीएल, मोबाइल लौटने की बात कही। 5 अप्रैल को गौरव और उसके साथियों ने प्रकाश के साथ मारपीट की। आरोप है कि बेटे को मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। पांच अप्रैल की रात को प्रकाश सैन ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि दोनों ऑटो चालक है। और घटना से पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामले की जांच के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी।

