Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • ढाई साल बाद सदन में गरजे पंचायत जनप्रतिनिधि
  • बागेश्वर

ढाई साल बाद सदन में गरजे पंचायत जनप्रतिनिधि

RNS INDIA NEWS 13/05/2022
rns featured image new

बागेश्वर। कोरोना के चलते जिले में बीडीसी बैठक करीब ढाई साल तक स्थगित रही। शुक्रवार को सदन में ढाई साल बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क तथा पानी के मुद्दे उठाए। जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों में तेजी लाने तथा हर घर नल, हर घर जल योजना को साकार करने पर जोर दिया। बारिश से पहले सड़े गले बिजली के पोल बदलने और पेड़ों की लॉपिंग करने की मांग भी जोरशोर से उठाई। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक हुई। बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन, जल निगम, जल संस्थान, बिजली, शिक्षा, बाल विकास, पर्यटन, सिंचार्इ, ग्राम्य विकास सहित सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में पेजयल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्यायें मुख्य रूप से छायी रही। बीडीओ ने सदन के सभी सदस्यों से समस्याएं लिखित रूप में देने का अनुरोध किया। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेजयल समस्याओं को उजागर करते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने की मांग रखी। ईई पेयजल निगम व जल संस्थान ने बताया कि जल जीवन मिशन के प्रथम चरण का कार्य लगभग पूरा होने को है, द्वितीय चरण के कार्यों के प्रस्ताव जिला समिति ने पास कर दिए हैं, कार्यों के टेंडर कर कार्य शुरू किए जा रहे हैं।

इन्होंने उठाए मुद्दे: पालनीबगड़ के प्रधान ने कहा कि सड़क के बनने से पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई है। ग्रामीण चार किमी दूर से पानी ला रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद तिवारी ने क्षेत्र में सड़े-गले पोल बदलने की मांग की। प्रधान चौंगावछीना ने देवलधार विद्यालय में 36 बच्चों पर एक ही शिक्षक तैनात है। यहां एक और शिक्षक की तैनाती की मांग की। प्रधान महेश चंद्र ने विद्यालय में शिक्षक के शराब पीकर आने की शिकायत भी की। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शीघ्र जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रधान पाना ने प्राथमिक विद्यालय पाना में तीन साल से एसएमसी की बैठक न कराने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही मिड-डे मिल की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उप चुनाव में एक निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन हुआ खारिज
Next: तुंगनाथ मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.