Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी का नाम जल्द तय करेगी
  • देहरादून

भाजपा उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी का नाम जल्द तय करेगी

RNS INDIA NEWS 13/05/2022
bjp1

देहरादून (आरएनएस)।  उत्तराखंड में रिक्त होने जा रही राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा अपने प्रत्याशी का नाम जल्द तय कर देगी। इसके लिए पार्टी छह दावेदारों का पैनल तैयार कर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजेगी। शनिवार को प्रदेश भाजपा की इस सिलसिले में बैठक होने जा रही है। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस के प्रदीप टम्टा का कार्यकाल समाप्त होने से यह सीट खाली होने जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 31 मई तक नामांकन होंगे, जबकि 10 जून को मतदान होगा। उत्तराखंड में राज्यसभा की कुल तीन सीटें हैं। इनमें से एक कांग्रेस व दो भाजपा के पास है। भाजपा से पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और नरेश बंसल राज्यसभा में हैं। उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा के पास दो-तिहाई बहुमत है। दो महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल हुई।

भाजपा दो सप्ताह पहले ही प्रत्याशी चयन की कवायद शुरू कर चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में इस सिलसिले में दो बैठकें हो चुकी हैं। कौशिक ने बताया कि शनिवार को पैनल के नाम तय करने के लिए एक बार फिर बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें छह नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा, जो प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाएगा। भाजपा के जिन नेताओं के नाम राज्यसभा सीट के दावेदारों के रूप में लिए जा रहे हैं उनमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला व अनिल गोयल, महामंत्री कुलदीप कुमार, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज, पूर्व विधायक आशा नौटियाल शामिल हैं। हालांकि चर्चा यह भी है कि राज्यसभा का कार्यकाल पूरा कर रहे केंद्रीय मंत्रियों में से किसी एक को भी उत्तराखंड से राज्यसभा भेजा जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्‍तराखंड: भागीरथी नदी में टापू पर फंसे 7 मजदूर, 3 को बाहर निकाला गया; रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी
Next: एटीएम क्लोनिंग कर लोगों को लूटने वाला पुलिस ने दबोचा

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.