Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आवासीय भवनों पर लाल निशान से घबराए लोगों का तहसील में प्रदर्शन
  • देहरादून

आवासीय भवनों पर लाल निशान से घबराए लोगों का तहसील में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/05/2022
default featured image

विकासनगर। उत्तराखंड जल विद्युत निगम की शक्ति नहर के दोनों किनारों की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कवायद का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। यूजेवीएनएल की ओर से इन दिनों अवैध कब्जा कर बनाए गए आवासीय भवनों पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। इसके विरोध में बुधवार को स्थानीय लोगों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के संयोजक दौलत कुंवर के नेतृत्व में बुधवार को तहसील परिसर पहुंचे स्थानीय लोगों ने यूजेवीएनएल और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मंच संयोजक कुंवर ने कहा कि शक्तिनहर किनारे ढकरानी, नंबर एक पुल पार, भीमावाला डाटपुल, नवाबगढ़, डाकपत्थर, ढालीपुर में बड़ी संख्या में आवासीय भवनों पर यूजेवीएनएल की ओर से लाल निशान लगाए गए हैं, जिससे लोग घबराए हुए हैं। कहा कि इन बस्तियों में करीब साठ साल से आवासीय मकान बने हुए हैं। जिनके बिजली, पानी और कनेक्शन भी लगे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यूजेवीएनएल की ओर से इन बस्तियों को अवैध बताकर उन्हें उजाड़ने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि जो लोग 12 साल से जिस जमीन पर काबिज हैं, उन्हें हटाने से पहले सरकार की ओर उनके पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था की जानी जरूरी है। कहा कि यूजेवीएनएल सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी अवहेलना करते हुए साठ साल से बसी बस्तियों को उजाड़ने की कोशिश कर रहा है। जिससे करीब छह सौ परिवारों पर आशियाना उजड़ने का संकट मंडराने लगा है। उन्होंने कहा कि गरीब तबके के लोगों के घर तोड़े जाने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में अय्यूब हसन, स्वराज चौहान, हुमैरा, शक्ति, भूरा, रेखा देवी, रितू देवी, सुरती देवी, विद्या देवील, गुलसाना, इसराना, हारुन, अफसाना, रिहाना, राखी, हाजरा, इस्लाम, नरगिस, कमलेश, समून, अनीसा, हिना, शबनम, राशिद, आलिम शेर, बाला देवी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहस्रधारा रोड चौड़ीकरण के लिए पेड़ों के कटान पर रोक लगी
Next: आईएफएस का खोया बैग लौटाया

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.