Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बम निरोधक दस्ते ने रुड़की रेलवे स्टेशन को खंगाला
  • हरिद्वार

बम निरोधक दस्ते ने रुड़की रेलवे स्टेशन को खंगाला

RNS INDIA NEWS 11/05/2022
rns featured image new

रुड़की। बम निरोधक दस्ते ने रुड़की रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी यात्रियों के सामानों की जांच की। इसके अलावा रुड़की रेलवे स्टेशन पर आने और जाने वाले यात्रियों से भी पूछताछ की गई। हालांकि चेकिंग में रुड़की रेलवे स्टेशन पर सभी सामान्य मिला। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से होकर यात्रियों को आने-जाने दिया जा रहा है। रविवार को रुड़की स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा के नाम से एक अंतदेशीय पत्र मिला था। पत्र में लिखा गया कि 21 मई को हरिद्वार, लक्सर, रुड़की, देहरादून, ऋषिकेश, काठगोदाम, मुरादाबाद और बरेली के स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे। वहीं 23 मई को हरिद्वार के धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाएंगे। पत्र मिलने के बाद जांच एजेंसियां और जीआरपी अलर्ट हो गई थी। किसी भी यात्री को बिना चेकिंग के स्टेशन में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। ट्रेनों में चेकिंग और यात्रियों के सामानों को खंगालना शुरू किया गया। बुधवार को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम ने जीआरपी के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्म, विश्रामगृह, टिकट घर और ट्रेनों में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान यात्रियों के सामानों को भी खंगाला। टीम ने भी खुद स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। रुड़की जीआरपी चौकी प्रभारी ममता गोला ने बताया कि बीडीएस टीम प्रभारी ललित कुमार के नेतृत्व में स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चेकिंग की गई। चौकी के टीम भी पूरी मुस्तैदी ने स्टेशन, ट्रेन और यात्रियों की चेकिंग कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी में राशन को देना होगा आधार
Next: विवाद के बाद लाइसेंसी पिस्टल से झोंका फायर, युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.