Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम ने करवट बदली तो खिल उठे लोगों के चेहरे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

मौसम ने करवट बदली तो खिल उठे लोगों के चेहरे

RNS INDIA NEWS 10/05/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, नैनीताल आदि शहरों में मंगलवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई है। बारिश के बाद पारा गिरने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। मौसम ने करवट बदली तो लोगों के चेहरे  भी खिल उठे। मौसम विभाग ने 11 मई को विशेषकर पर्वतीय जिलों में बारिश का पूर्वानमुान लगाया है।
शाम के समय बरसीं फुहारों से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे गरमी से लोगों को राहत मिली। बारिश से पारा लुढककर 34 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर बदला।

ऋषिकेश में दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही का सिलसिला चला। शाम के समय अचानक बादल गरजने लगे और तेज हवा चलने के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे शहरवासियों के साथ यात्रियों को राहत मिली है। यात्री गरमी से परेशान थे। संयुक्त यात्रा बस अड्डे पर व्यवस्था न होने से उन्हें गरमी में खुले आसमान के नीचे लाइन पर घंटों खड़े होना पड़ रहा था।
उधर, तेज हवा चलने के कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। जिसका पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा। रायवाला में पानी की सप्लाई देर शाम शुरू हो पाई। ऊर्जा निगम के ईई शक्ति प्रसाद ने बताया कि तेज हवा चलने के कुछ इलाकों में पेड़ की टहनियां बिजली के तारों से उलझ गई। जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई। बारिश थमते ही फाल्ट ठीक कर सप्लाई बहाल कर दी गई।

हरिद्वार में आंधी तूफान के साथ जमकर बरसा पानी
हरिद्वार में मंगलवार शाम को भीषण गर्मी के बीच आंधी तूफान के बाद हुई बारिश ने लोगों को बहुत बड़ी राहत दे दी। हरिद्वार में गर्मी और लू के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया था। बारिश होने से राहत मिलने के साथ ही मौसम खुशगवार हो गया है। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। उधर, आंधी तूफान से भेल मार्ग, तहसील परिसर, कनखल और लाटोवाली समेत कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। इस बार हरिद्वार शहर में तापमान अप्रैल में ही 40 डिग्री पहुंच गया था। जिस कारण दोपहर के समय बाजार सूने चल रहे थे।

लोगों को अपना मुंह ढककर निकलना पड़ रहा था। चिलचिलाती धूप में लोग घरों से बाहर निकलने को बच रहे थे। मंगलवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल आने शुरू हो गए थे। शाम के समय तेज आंधी के साथ जमकर पानी बरसा। आंधी तूफान के कारण कुछ समय के लिए शहर में बिजली भी गुल रही। इस साल बीती 20 अप्रैल को ही 40 डिग्री तापमान होने से सालों पुराना रिकार्ड टूट गया था।
इसके बाद 29 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में गिरावट आती गई और बीती 6 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को हरिद्वार में दोपहर के समय तापमान 33 डिग्री था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईएसबीटी पहुंचे वकील और ऑटो चालक के बीच मारपीट
Next: चरस तस्करी के आरोपियों को दस वर्ष की सजा और 50 हजार का अर्थदंड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.