Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सड़कों की दुर्दशा पर बिफरे जिलाधिकारी
  • देहरादून

सड़कों की दुर्दशा पर बिफरे जिलाधिकारी

RNS INDIA NEWS 10/05/2022
rns featured image new

देहरादून। जिलाधिकारी डा0 आर राजेश कुमार ने शहर में विभिन्न स्थानों पर जल रिसाव से सड़कों पर बन रहे गढ्ढे एवं सड़कों पर अवस्थित पड़ी विद्युत केबल/अपूर्ण कार्य जिनसे कभी भी कोई अप्रिय घटना होने की सम्भावना रहती है  के दृष्टिगत एवं  जन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियन्ता (दक्षिण) जल संस्थान एवं अधिशासी अभियन्ता विद्युत का स्पष्टीकरण तलब करने एवं 3 दिन के भीतर संतुष्टि पूर्वक जवाब न देने की दशा में आपदा प्रबन्धन अधिनियम एवं जनसुरक्षा अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अधीन कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिए। साथ ही स्पष्टिकरण का संतोषजनक प्रतिउत्तर प्राप्त न होने की दशा में स्मार्ट सिटी के कार्यों को सम्बन्धित संस्थान/विभाग से वापस लिये जाने की चेतावनी दी।

स्मार्ट सिटी के कार्यों में लापरवाही एवं लेटलतिफी के चलते जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी (वि/रा) के.के मिश्रा को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान एवं अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए तीन दिन के भीतर उक्त के सम्बन्ध में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ज्ञातव्य है कि स्मार्ट सिटी लि0 के कार्यों में विभिन्न माध्यमों से आये दिन प्राप्त हो रही शिकायतों में पानी की पाईपलाईन रिसाव से शहर के विभिन्न आन्तरिक मार्गों पर जल रिसाव एवं एकत्रीकरण हो रहा है, जिस कारण से सड़कों में गढ्ढो का निर्माण होने से जहां एक ओर जलजनित बिमारियों एवं दुर्घटना  का खतरा बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर भूमिगत विद्युत लाईन के कार्यों में लेटलतिफी एवं लापरवाही के चलते सड़कों पर अव्यवस्थित पड़ी केबल इत्यादि सामग्री, अधूरे कार्यों जो आये दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे है, जबकि जिलाधिकारी के बार-बार निर्देशित किये जाने के पश्चात भी सम्बन्धित द्वारा अपने कार्यों में कोई रूचि नहीं ली जा रही है, जिससे ना केवल अन्य समस्या उत्पन्न हो रही हैं, बल्कि शहर की छवि भी धूमिल हो रही है, जिसको लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जनमानस की सुरक्षा को दृष्टिगत करखते हुए  सम्बन्धितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस तस्करी के आरोपियों को दस वर्ष की सजा और 50 हजार का अर्थदंड
Next: कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का परिपालन करवाने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.