Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • औचक निरीक्षण : देहरादून में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में मिले ताले, राशन के लाले
  • देहरादून

औचक निरीक्षण : देहरादून में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में मिले ताले, राशन के लाले

RNS INDIA NEWS 09/05/2022
rns featured image new

देहरादून। देहरादून की सरकारी सस्ते गल्ले (राशन) की दुकानों की पोल रविवार को औचक निरीक्षण में खुल गई। अधिकारी पहुंचे तो तीन दुकानें बंद मिलीं। चार दुकानों में भारी अनियमिताएं मिली हैं। सात दुकान संचालकों को डीएसओ की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
रविवार को जिलापूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी और दुकान अनुभाग के पूर्ति निरीक्षक प्रभारी विभूति जुयाल ने राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। सुभाष नगर, टर्नर रोड, सोसाइटी एरिया, कारगी चौक, बंजारावाला, रायपुर, मोथरावाला आदि क्षेत्रों की दुकानों में छापेमारी की। टर्नर रोड, सोसाइटी एरिया और मोथरावाला में तीन दुकाने बंद मिलीं। यहां लोग राशन के लिए परेशान दिखे।
कारगी चौक, बंजारावाला, मोथरावाला और सोसाइटी एरिया की चार अन्य दुकानों में अनियमितताएं मिली। डीएसओ जसवंत कंडारी ने बताया कि जिन दुकानों में अनियमितता मिली है, उनमें राशन डीलर बायामैट्रिक से राशन नहीं दे रहे थे। एक दुकान में बाहर बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। कुछ दुकानों ने मुफ्त और सस्ता राशन भी नहीं उठाया था। सात दुकानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

12 में से सात में मिली खामियां
जिले में एक हजार के करीब राशन की दुकानें है। रविवार को 12 ही दुकानों को निरीक्षण किया गया तो कई खामियां मिली हैं। सवाल खड़ा हो रहा है कि जब एक हजार दुकानों का निरीक्षण होगा तो कितनी खामियां मिलेंगी?

डीएसओ बोले, शतप्रतिशत हो बायोमेट्रिक
डीएसओ जसवंत कंडारी ने दुकान अनुभाग प्रभारी विभूति जुयाल को निर्देश दिए हैं कि लगातार सरकारी राशन की दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। जिले की समस्त सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों को आदेश दिए गए कि शतप्रतिशत बायोमेट्रिक से वितरण करवाया जाए।

अपील, अपात्र राशन कार्ड से नाम हटाएं
डीएसओ जसवंत कंडारी ने कार्ड धारकों से अपील की गई कि जो राष्ट्रीय खाद्य योजना के अंतर्गत अपात्र हैं, ऐसे कार्डों को स्वयं आकर संबंधित जिला पूर्ति कार्यालय में सरेंडर कर दें, अन्यथा की स्थिति में विभाग नियमानुसार विशेष अभियान चलाकर ऐसे अपात्र कार्ड धारकों को चिह्नित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छेड़छाड़ से परेशान महिला और उसकी बेटी, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप
Next: अच्छी खबर : मसूरी की शांत वादियों में बढ़ रहा पक्षियों का संसार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.