Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के प्रवेश पत्र हुए जारी, यहाँ से करें डाउनलोड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के प्रवेश पत्र हुए जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

RNS INDIA NEWS 08/05/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस विभाग में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आरक्षी पद पर तीन जनपदों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली को छोड़कर सभी जनपदों की 15 मई से शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी।

बता दें कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आरक्षी व आईआरबी के आरक्षी और फायरमैन के कुल 1521 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी गई थी। आवेदन करने वाले जनपदवार अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा 15 मई से आयोजित होगी। हालांकि उत्तरकाशी चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अभ्यर्थियों को इसके लिए इंतजार करना होगा।

उत्तरकाशी में गंगोत्री व यमुनोत्री, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और चमोली में बद्रीनाथ धाम में चारधाम यात्रा पीक पर होने की वजह से शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा को पीछे किया गया है। इन जिलों में 15 जून 2022 से फिजिकल टेस्ट शुरू होंगे। वहीं चंपावत में उपचुनाव के कारण 29 मई से 31 मई और परिणाम के दिन 3 जून को यानि कुल चार दिन फिजिकल टेस्ट नहीं होगा, बाकी दिन सामान्य रूप से होगा।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इन पदों पर शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 15 मई 2022 से प्रारंभ होगी। चारधाम यात्रा में व्यस्तता के कारण जनपद उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 मई के बजाय 15 जून से प्रारंभ होगी।

अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक- https://recruitment.uksssconline.in/auth/get-admit-card के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम पूर्वानुमान:  गर्मी से तपेंगे मैदानी क्षेत्र, तापमान में होगी वृद्धि
Next: वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण करने पर जिपं सदस्य को पद से हटाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.