Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विश्व धीमान ने 67 साल की उम्र में साईकिल चलाकर बनाया कीर्तिमान, बनीं दून की पहली साइकिल मेयर
  • देहरादून

विश्व धीमान ने 67 साल की उम्र में साईकिल चलाकर बनाया कीर्तिमान, बनीं दून की पहली साइकिल मेयर

RNS INDIA NEWS 08/05/2022
rns featured image new

देहरादून। दून की विश्व धीमान को देहरादून का पहला साइकिल मेयर नामित किया गया है। साइक्लिंग को प्रोत्साहित करने वाली संस्था बाईसाइकिल मेयर इसके लिए चर्चित साइक्लिस्टों को नामित करती है। दून में बीन देयर दून दैट संस्था से जुड़ीं 67 वर्षीय विश्व धीमान अपने पति के साथ रोजाना 80 से 100 किलोमीटर साइकिल चलाती हैं।
करीब 2014 में जब वह दोनों घुटनों की समस्या से जूझ रही थीं। डॉक्टर ने उन्हें घुटने के ज्वाइंट रिप्लेसमेंट तक की सलाह दे दी थी, लेकिन अपने बेटे की सलाह मानते हुए उन्होंने रोजाना साइक्लिंग शुरू की। उनकी साइक्लिंग का दायरा पहले दून शहर, फिर आसपास के शहर, फिर लंबे रूट होने लगे। पिछले सात साल में ही वह साइकिल से दून से चारधाम यात्रा, नार्थ ईस्ट के अरुणाचल प्रदेश के भारतीय बॉर्डर तक, विश्व की सबसे ऊंची सड़क खार्दुंग ला पास की साहसिक यात्रा पूरी कर चुकी हैं। 2020 में उन्होंने साइकिल पर कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा पूरी कर सबसे उम्रदराज साइक्लिस्ट होने का तमगा हासिल किया। उन्होंने कश्मीर से पुणे तक की साहसिक यात्रा भी साइकिल से पूरी की। इन सभी यात्राओं के दौरान उन्हें पति का भी भरपूर सपोर्ट मिला। वह इन यात्राओं में हरदम उनके साथ चलते हैं। जबकि वह खुद 72 साल के हैं। विश्व धीमान के मुताबिक उन्हें साइकिलिंग से प्यार है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जैन भवन में सौरभ सागर प्रशासनिक भवन का उद्घाटन
Next: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.