Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीडियो जर्नलिस्ट अनिल नेगी के परिवार को मदद दिलाएंगे
  • देहरादून

वीडियो जर्नलिस्ट अनिल नेगी के परिवार को मदद दिलाएंगे

RNS INDIA NEWS 08/05/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की जिला इकाई की बैठक में पत्रकारों के हितों को लेकर कई फैसले लिए गए। बैठक में तय किया गया है की दिवंगत वीडियो जर्नलिस्ट अनिल नेगी के परिवार को आर्थिक सहायता के लिए सीएम से वार्ता जाएगी। पत्रकारों ने पत्रकार हितों में कई सुझाव भी दिए।
उज्जवल रेस्टोरेंट में बैठक जिलाध्यक्ष संतोष चमोली की अध्यक्षता में हुई। यूनियन के संरक्षक नवीन थलेड़ी ने कहा गया कि यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन बद्रीनाथ धाम में कराने के लिए विचार किया जा रहा है। कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा तभी हो सकती है, जब पत्रकारों का संगठन मजबूत हो। जिलाध्यक्ष संतोष चमोली ने प्रस्ताव रखा कि नगर निगम क्षेत्र में रह रहे पत्रकारों को हाउस टैक्स में पूरी तरह से छूट दी जाए। इसके लिए मेयर सुनील उनियाल गामा से मिलने का निर्णय लिया गया। जिला इकाई में नए सदस्यों को बनाने पर जोर दिया गया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि दिवंगत पत्रकार अनिल नेगी के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए सीएम से वार्ता की जाएगी। उपाध्यक्ष संजीव वर्मा ने यूनियन की हर महीने एक बैठक बुलाने का प्रस्ताव रखा।

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य इंद्रदेव रतूड़ी ने पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए यूनियन को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक पत्रकारों यूनियन से जोड़ने का सुझाव दिया। संगठन मंत्री मीना नेगी ने कहा कि यूनियन से महिला पत्रकारों को जोड़ने के लिए काम किया जाएगा। वहीं, विनीत गुप्ता की ओर से पत्रकारों के लिए जरूरी काम करने पर जोर दिया गया। पत्रकार चांद मोहम्मद ने कहा कि जो पत्रकार मान्यता प्राप्त नहीं हैं, उन पत्रकारों के लिए अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं कराने के लिए शासन से बातचीत की जाए। इस मौके पर महामंत्री योगेश रतूड़ी, प्रचार मंत्री मंगेश कुमार, शशि शेखर, शूरवीर भंडारी भंडारी, कोषाध्यक्ष राजेश बड़थ्वाल, संजय नेगी, मंगेश कुमार, दरमान सिंह, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश सचिव हरीश जोशी, गढ़वाल मंडल प्रभारी संजय किमोठी, केएस बिष्ट, दयाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आदमखोर बाघ के आगे गुजरात से आए विशेषज्ञों की टीम भी उत्तराखंड में फेल
Next: जैन भवन में सौरभ सागर प्रशासनिक भवन का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.