Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्‍य सचिव ने दिए जनता की समस्‍याओं को सुलझाने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्‍य सचिव ने दिए जनता की समस्‍याओं को सुलझाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 05/05/2022
rns featured image new

देहरादून।   मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में स्वास्थ्य, खेल एवं वन विभाग से सम्बन्धित जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों हेतु दिए गए सुझावों और शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के सम्बन्ध में बैठक ली गई।
मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में दिव्यांग अन्य प्रकार के प्रमाण पत्रों को जारी करने हेतु मासिक रूप से तिथियां निर्धारित कर ली जाएं ताकि क्षेत्रवासियों को प्रमाणपत्रों को बनाने हेतु परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों को बढ़ाए जाने पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सेक्टर एक ऐसा सेक्टर है जिसमें रोजगार का अत्यधिक स्कोप है। मुख्य सचिव ने प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्रों हेतु पॉलिसी लागू करने की दिशा में शीघ्र कार्य करने के भी निर्देश दिए।  मुख्य सचिव ने वन विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि फॉरेस्ट विभाग को ऐसे स्थानों को जहां पर पर्यटकों का फुटफ़ॉल अधिक है, में ईको पार्क और नेचर ट्रेल आदि विकसित करने चाहिएं। साथ ही, इस क्षेत्र में तेजी से कार्य करने हेतु ईको टूरिज्म विंग तैयार किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटकों को इनकी जानकारी मिल सके इसके लिए ब्रोशर आदि तैयार कर होटल एवं रेस्टोरेंट आदि में बांटे जाएं ताकि पर्यटकों को अपने आस पास स्थित ईको पार्क और नेचर ट्रेल आदि के जानकारी मिल सके।
मुख्य सचिव ने खेल विभाग को प्रदेश में जहां जहां जगह उपलब्ध हो, ओपन जिम और प्ले ग्राउंड तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्टैंडर्ड साइज की जगह न मिलने के कारण ओपन जिम और प्ले ग्राउंड नहीं बन पाते। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां थोड़ी बहुत जगह उपलब्ध हो, को समतल कर ओपन जिम और प्ले ग्राउंड तैयार किए जाएं।     इस अवसर पर प्रमुख सचिव   आर. के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं खेल तथा युवा कल्याण   अभिनव कुमार, सचिव   राधिका झा एवं  अरविंद सिंह ह्यांकि सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम की सख्ती, मूल विभागों में जाएंगे संबंद्धता पर तैनात कर्मी
Next: विवाह में रौब झाडऩे चलायीं गोलियां, बालिका की मृत्यु, दो महिलाएं घायल

Related Post

IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.