Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत
  • देहरादून

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत

RNS INDIA NEWS 05/05/2022
rns featured image new

विकासनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में बरोटीवाला निवासी बीकॉम प्रथम वर्ष की मौत हो गई। छात्रा के बाएं हाथ की नस कटी मिली है। बदहवास अवस्था में छात्रा को शक्ति नहर से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। उपजिला चिकित्सालय विकासनगर के चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना से आक्रोशित छात्रा के परिजनों ने शव लेकर कोतवाली विकासनगर का घेराव किया।परिजनों ने एक युवक पर छात्रा की हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे डाकपत्थर चौकी पुलिस को डाकपत्थर राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय की छात्रा राखी (19) पुत्री गोपाल सिंह निवासी बरोटीवाला के डाकपत्थर तिकोना पार्क के पास शक्तिनहर में डूबने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पाया कि छात्रा शक्ति नहर में डूब रही थी। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने नहर में छलांग लगाकर छात्रा को नहर से बाहर निकाला। छात्रा को बदहवासी की अवस्था में उपजिला चिकित्सालय विकासनगर पहुंचाया। चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पता चला की छात्रा के बाएं हाथ की कलाई की नसें बुरी तरह से कटी हुई हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरगंज स्थित मोर्च्यूरी में भेज दिया। परिजन शव को मोर्च्यूरी से वापस एंबुलेंस में लेकर कोतवाली विकासनगर पहुंच गये। यहां छात्रा के परिजनों ने कोतवाली पुलिस का घेराव कर एक युवक पर छात्रा की हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने काफी देर तक कोतवाली में हंगामा किया। परिजनों ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की। कोतवाल रविंद्र शाह और एसएसआई महावीर सिंह रावत ने छात्रा के परिजनों को काफी समझाया बुझाया। लेकिन परिजन हत्या का मामला दर्ज करने पर अड़े रहे। कोतवाल ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का परिजनों को आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण वापस लौट गए। कोतवाल रविंद्र शाह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही छात्रा की मौत के कारणों का पता चल पायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 मई
Next: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.