Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हाईस्कूल बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट से पहले छात्राें को 11वीं में एडमिशन, जानें सरकार का प्लान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हाईस्कूल बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट से पहले छात्राें को 11वीं में एडमिशन, जानें सरकार का प्लान

RNS INDIA NEWS 04/05/2022
rns featured image new

देहरादून।  हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं रिजल्ट आने से पहले भी ग्यारवीं कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं। इस शैक्षिक सत्र में पढ़ाई को सुचारु रखने के लिए सरकार ने एडमिशन की नई व्यवस्था लागू कर दी है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा वाले छात्रों को प्रोविजनल एडमिशन दिया जाएगा।
यदि वो बोर्ड परीक्षा में पास हो जाते हैं उनका कक्षा ग्यारह में एडमिशन मान्य रहेगा। फेल होने वाले छात्रों का एडमिशन निरस्त कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए थे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इसके आदेश कर दिए।

इस साल कोरोना और विधानसभा चुनाव के कारण बोर्ड परीक्षाएं कुछ विलंब से हुई हैं। बोर्ड परीक्षाओ का रिजल्ट भी 10 जून तक आना प्रस्तावित है। हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र का 11 वीं कक्षा में एडमिशन रिजल्ट आने के बाद ही हुआ करता है। इससे एक अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र में 11 वीं की कक्षा की पढाई शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ आरंभ नहीं हो पाती थी। कुंवर ने बताया कि इस साल हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को प्रोविजनल एडमिशन दिया जाएगा। सभी अपर निदेशक और सीईओ को इस बाबत दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। ऐसे छात्रों के अभिभावकों से प्रमाणपत्र लेना होगा कि पास होने पर ही उनके बच्चे का एडमिशन कक्षा 11 में मान्य होगा।

स्कूल बदलना भी होगा आसान
जो छात्र हाईस्कूल के बाद स्कूल बदलना चाहते हैं, उन्हें भी राहत दी गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के अनुसार  ऐसे छात्रों को अपने मूल स्कूल के प्रधानाचाय से बोर्ड परीक्षा में शाामिल होने का प्रमाणपत्र लेना होगा। इसके आधार पर दूसरे स्कूल में प्रोविजनल एडमिशन मिल जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र को अपना अंकपत्र, और मूल स्कूल से स्थानांतरण पत्र लेकर नए स्कूल में जमा कराना होगा। इसके बाद एडमिशन नियमित हो जाएगा।

इस व्यवस्था से छात्रों को शैक्षिक सत्र के पहले दिन से अपनी पढाई जारी रखने में मदद मिलेगी। बोड्र रिजल्ट के इंतजार में उनका समय जाया नहीं होगा।
डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला आर्किटेक्ट से मारपीट और छेड़छाड़ में केस दर्ज
Next: केदारनाथ धाम दर्शन को यात्रा शुरू होने से पहले ही हेली सर्विस फुल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.