Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अक्षय तृतीया पर चहका ऋषिनगरी का बाजार
  • देहरादून

अक्षय तृतीया पर चहका ऋषिनगरी का बाजार

RNS INDIA NEWS 02/05/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। अक्षय तृतीया को लेकर ऋषिनगरी के बाजार की रौनक आ गई है। खासकर सोने-चांदी की खरीदारी के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छे कारोबार की आस जगी है। अक्षय तृतीया पर खरीदारी के लिए कारोबारियों के पास एडवांस बुकिंग आने से उनके चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। अक्षय तृतीया को एक विशेष दिन के तौर पर माना जाता है। ऐसे में इस दिन ज्वेलरी, कपड़े, गाड़ियां आदि की बड़ी संख्या में खरीदारी होती है। सोमवार को ऋषिकेश का घाट रोड, मुखर्जी मार्ग, सुभाष चौक, झंडा चौक, क्षेत्र रोड सहित तमाम बाजार सजे हुए दिखाई दिए। ज्वेलर्स की दुकानों में अक्षय तृतीया को लेकर खास सजावट की गई है। सराफा कारोबारियों को उम्मीद है कि परंपरा का निर्वहन करने के लिए लोग जरूर निकलेंगे। शहर में सर्राफा की लगभग सौ दुकानें हैं, तो वहीं कई अच्छे शोरूम भी हैं। सर्राफा व्यापारी हितेंद्र पंवार ने कहा कि दो साल बाद कोरोना का संकट कम हुआ है। ऐसे में इस बार अक्षय तृतीया पर व्यापार में तेजी की उम्मीदें हैं। इस दिन को शुभ मूहुर्त मानकर अधिक संख्या में लोग खरीदारी करते हैं। सर्राफा कारोबारी संजय पंवार ने कहा कि अक्षय तृतीया को लेकर दुकानों में खास सजावट और खास सामान रखे गए हैं, ताकि अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके और व्यापार बढ़े। उधर, हीरो दुपहिया वाहनों के शोरूम मालिक राजीव कालिया बताते हैं कि दुपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग उनके पास आई है। इसके लिये उन्होंने पहले ही तैयारी कर रखी है। इस बार लोग वाहन खरीदने के मूड में दिख रहे हैं।

सर्व शुभदायक है अक्षय तृतीया
श्री काले हनुमान मंदिर मायाकुंड की महंत जनक किशोर दासी का कहना है कि अक्षय तृतीया की तिथि सर्व शुभदायक होती है। इस दिन शुरू किए गए कार्य में कोई व्यवधान नहीं आता, बल्कि वह पूर्णता और सफलता को प्राप्त होता है। इसी तिथि को ईश्वर ने अवतार लिया। यानी इस दिन किए जाने वाले हर काम पर ईश्वर की भी नजर रहती है और उनकी कृपा मिलती है। यही कारण है कि लोग इस दिन कुछ नया करते हैं। यह भी नहीं कि केवल खरीदारी की जाए, बल्कि इस दिन दान का भी बड़ा महत्व है। पूजा, खरीदारी और दान का फल अक्षय हो जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस का ट्रैफिक प्लान भी जाम से नहीं बचा पाया
Next: गंगा में डूबे युवक का नहीं चला पता

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.