Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून इंटरनेशनल में लगेगा तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सेवा एवं चिकित्सा शिविर
  • देहरादून

दून इंटरनेशनल में लगेगा तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सेवा एवं चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 02/05/2022
rns featured image new

देहरादून। दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला में तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर एवं विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। 14 से 16 मई को आयोजित होने वाला शिविर पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवा दल, प्रथम स्वास फाउंडेशन स्पार्क मिडा और दून इंटरनेशनल स्कूल की ओर से लगाया जाएगा।
शिविर की मुख्य संयोजिका डॉ. अनामिका जिंदल एवं संयोजक संजय कुमार गर्ग ने बताया कि शिविर का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। जिनका पंजीकरण समय पर हो जाएगा उन तमाम लाभार्थियों के चिकित्सा परामर्श के आधार पर शिविर स्थल में ही कृत्रिम लगाए जाएंगे। 9412973492, 8430503030 और 9999698090 नंबर पर पंजीकरण कराया जा सकता है। अभी तक लगभग 95 पंजीकरण करवाए जा चुके हैं। विशेष रुप से कृत्रिम पैर कैलिपर के साथ ही पहली बार स्वचालित हाथ निशुल्क लगाए जाएंगे। दिव्यांगों के खाने व रहने की व्यवस्था आयोजक मंडल की ओर से निशुल्क की जाएगी। वहीं 14 मई को राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट और जौलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल की टीम भी कैंसर की निशुल्क जांच करेगी। 15 मई को होगी आम जनता के लिए चिकित्सकों की ओपीडी होगी। रविवार को कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर बैठक की गई। जिसमें प्रदीप गर्ग, दिनेश बड़थ्वाल, सुनील अग्रवाल, शशिकांत सिंगल, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, पुनीत मेहरा, आलोक थपलियाल, आदित्य अग्रवाल, अभय उनियाल, इंदु बाला, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, ललित आहूजा, आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेंस्टोरेंट में पंखे से लटका मिला युवक का शव
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 18 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.