Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान में किसान दिवस का आयोजन
  • अल्मोड़ा

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान में किसान दिवस का आयोजन

RNS INDIA NEWS 23/12/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।   विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान अल्मोड़ा ने 23 दिसंबर 2024 को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत किसान दिवस मनाया। भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान दिवस आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर एक संवादात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अल्मोड़ा जिले के मटीला, खरकिया, पाटिया और ज्योली गांवों की 30 कृषक महिलाओं सहित 35 किसानों ने प्रतिभाग किया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने अपने संबोधन में कहा कि किसान दिवस, किसानों की प्रतिबद्धता को सम्मानित करने और उनके देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने का अवसर है। उन्होंने किसानों को कृषि को एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया और कृषि अभ्यासों और दैनिक जीवन में स्वच्छता बनाए रखने के महत्व को भी रेखांकित किया। कृषि विशेषज्ञ डॉ. आर. पी. मीणा ने कृषि में स्वच्छता बढ़ाने हेतु प्रभावी खरपतवार प्रबंधन रणनीतियों पर चर्चा की। चूंकि यह दिन अंतर्राष्ट्रीय मशरूम दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, डॉ. के. के. मिश्रा, पौध रोग विशेषज्ञ ने बदलते जलवायु परिदृश्य में वर्षभर मशरूम उत्पादन पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। किसानों को नवीनतम कृषि पद्धतियों से परिचित कराने के लिए किसान ड्रोन योजना के अंतर्गत, वैज्ञानिक डॉ. श्याम नाथ ने कृषि में ड्रोन के उपयोग पर एक लाइव प्रदर्शन दिया। किसानों ने अपने अनुभव और समस्याएं साझा कीं, और वैज्ञानिकों ने समाधान और सिफारिशें दीं। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसानों को प्याज की पौध और कटाई उपरांत प्रौद्योगिकी पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के अनुसूचित जाति उपयोजना घटक के तहत कृषकों को पॉलीटनल वितरित किए गए। कार्यशाला का समन्वय डॉ. कुशाग्रा जोशी और डॉ. श्याम नाथ ने किया। कार्यक्रम में मनोज भट्ट, शुभम अहलावत, राजेंद्र प्रसाद और मदन सिंह भाकुनी आदि ने योगदान दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेता हुए साइबर ठगी का शिकार
Next: गृह मंत्री शाह ने किया आंबेडकर का अपमान : बेहड़

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-05 at 22.02.22_11zon
  • अल्मोड़ा

सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.