Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पवित्र छड़ी यात्रा बागेश्वर के लिए रवाना
  • बागेश्वर
  • हरिद्वार

पवित्र छड़ी यात्रा बागेश्वर के लिए रवाना

RNS INDIA NEWS 12/09/2020
rns featured image new

हरिद्वार। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से उत्तराखंड के सभी तीर्थ तथा चारों धामों के लिए शनिवार सुबह पवित्र छड़ी यात्रा पूर्ण विधि विधान के साथ मायादेवी मन्दिर से बागेश्वर के लिए रवाना की गई। इससे पहले मायादेवी मंदिर में छड़ी की पूजा अर्चना की गई। शनिवार सुबह जूना अखाड़े के वयोवृद्ध संत पूर्व सभापति श्रीमहंत सोहन गिरि (छड़ी यात्रा के प्रमुख) और अखाड़े के राष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि, सचिव श्रीमहंत महेश पुरी, सचिव श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि, कोठारी लाल भारती, कारोबारी महादेवा नंद गिरि, पुजारी परमानंद गिरि आदि के सानिध्य में उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, हरिद्वार नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, व्यापारी नेता कैलाश कैशवानी, पार्षद विनीत जौली ने मायादेवी मन्दिर में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की।
शोभायात्रा के रूप में श्रीभैरव मन्दिर, भैरव घाट में पूजा अर्चना के पश्चात श्री दुखहरण मन्दिर हनुमान घाट प्राचीन जूना अखाड़ा घाट पहुंचे। जहां पर मन्दिर के महंत उत्तम गिरि ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की। गंगा स्नान के पश्चात छड़ी को स्थानीय नागरिकों ने बागेश्वर के लिए रवाना किया। बागेश्वर में पौराणिक बागनाथ महादेव के दर्शन तथा अन्य पवित्र मन्दिरों के दर्शनों के पश्चात गोमती तथा सरयू नदी के संगम में स्नान के पश्चात 14 सितंबर को वापस मायादेवी मन्दिर हरिद्वार पहुंचेगी। 15 सितंबर को पवित्र छड़ी हरकी पैड़ी पर गंगा सभा द्वारा आयोजित गंगा पूजन के पश्चात दक्ष प्रजापति मंदिर में पूजा-अर्चना व नगर भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापरवाही बरतने पर बीमा कंपनी, वाहन विक्रेता को 60 हजार रुपये शिकायतकर्ता को देने के आदेश
Next: जिला महिला अस्पताल की ओपीडी 48 घंटे के लिए बंद

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.