Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शनि अमावस्या पर लडखड़ाई यातायात व्यवस्था
  • देहरादून

शनि अमावस्या पर लडखड़ाई यातायात व्यवस्था

RNS INDIA NEWS 30/04/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में शनि अमावस्या पर यात्री वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। श्यामपुर में खदरी रेलवे क्रासिंग से हरिद्वार बाईपास मार्ग पर नटराज चौक तक लंबा जाम रहा। बाधित यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में ट्रैफिक पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक जाम से राहत नहीं मिली। शनिवार को शनि अमावस्या में गंगा स्नान और वीकेंड पर रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए दिल्ली, हरियाणा और एनसीआर से पर्यटकों ने तीर्थनगरी ऋषिकेश का रुख किया। तड़के से ही ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर नेपाली फार्म, खदरी रेलवे क्रासिंग, श्यामपुर चौकी तिराहा से आगे हरिद्वार बाईपास मार्ग पर एआरटीओ, तहसील चौक और नटराज चौक तक वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति रही। जाम में फंसे वाहनों में सवार लोग गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि जाम खुलवाने के लिए प्रत्येक तिराहे और चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड के जवान मोर्चा संभाले रहे। एक पल के लिए जाम खुलता तो दूसरे पल वाहनों का दबाव बढ़ने से फिर ट्रैफिक बाधित हो जाता। देर शाम तक यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी रही।

रामझूला पुल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़
मैदानी क्षेत्र दिल्ली, हरियाणा और यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसलिए लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ऋषिकेश का रुख कर रहे हैं। शनिवार वीकेंड पर बाहरी प्रांतों से सैलानियों की खासी भीड़ उमड़ी। इसका असर मुनिकीरेती क्षेत्र में रामझूला पुल पर नजर आया। झूला पुल सुबह से शाम तक पैक रहा। भीड़ से किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो, इसके लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

गंगा में नजर आई रंग-बिरंगी राफ्टें
वीकेंड पर सैलानियों ने रिवर राफ्टिंग का भी लुत्फ उठाया। कौडियाला, शिवपुरी से तपोवन और मुनिकीरेती तक गंगा में रंग बिरंगी राफ्टें तैरती नजर आईं। राफ्टिंग के बाद पर्यटक गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए पानी में अठखेलियां करते रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीटीसी को वाहन पार्किंग शुल्क से मुक्त कराएं
Next: देवदार की लकड़ियों से भरा लोडर सीज, चालक फरार

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.