Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • होटल संचालक पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी

होटल संचालक पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/04/2022
rns featured image new

पौड़ी। पैठाणी थानाक्षेत्र के चाकीसैंण से अपने गांव जा रहे होटल संचालक पर चलती स्कूटी में लोहे की रॉड से वार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि थाना पैठाणी के चाकीसैण में क्षेत्र के बंगाली गांव निवासी नरेंद्र सिंह होटल का संचालन करते हैं। साथ ही उनका भाई सुरेंद्र सिंह दुकान चलाता है। बीते गुरुवार की देर शाम को नरेंद्र सिंह व उनका भाई सुरेंद्र सिंह स्कूटी से गांव जा रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे नौगांव क्रेशर प्लांट के समीप चलती स्कूटी पर किसी ने लोहे की रॉड से होटल संचालक (चालक) नरेंद्र सिंह के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह घायल होकर स्कूटी सहित गिर गया। इस दौरान नरेंद्र के भाई सुरेंद्र सिंह के बीच-बचाव व शोर मचाने के बाद आरोपी फरार हो गया। लेकिन जानलेवा हमले में नरेंद्र के सिर व दोनों हाथों में गंभीर चोटें आ गई।

घायल नरेंद्र को पहले पीएचसी चाकीसैण में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया गया। घायल नरेंद्र सिंह के भाई सुरेंद्र सिंह ने थाना पैठाणी में भाई पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट को जांच सौंपी गई थी। बताया कि होटल संचालक पर हमला करने के आरोप में थलीसैंण स्थित कैन्यूर गांव निवासी दिनेश सिंह व बंगाली निवासी वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बबलू चौहान, कांस्टेबल मनोज कुमार, गिरीश चंद्र भटट, राजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, संजय कुमार शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लंगासू में निर्माणाधीन सड़क से गिर रहे पत्थर बने खतरा
Next: दफ्तरों में बिजली की फिजूलखर्ची हुई तो वेतन से होगी कटौती: डीएम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.