Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जीपीएस सिस्टम से लैस होंगे केदारनाथ यात्रा में लगे घोड़े-खच्चर
  • रुद्रप्रयाग

जीपीएस सिस्टम से लैस होंगे केदारनाथ यात्रा में लगे घोड़े-खच्चर

RNS INDIA NEWS 29/04/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। इस बार केदारनाथ की यात्रा पर चलने वाले हर घोड़े खच्चर के माथे पर जीपीएस चिप लगी होगी ताकि पैदल मार्ग पर चलने वाले यात्री और घोड़े खच्चर की लोकेशन ट्रेस हो सके। जिला प्रशासन के निर्देशों पर जिला पंचायत की मदद से जीमैक्स कंपनी ने 2100 घोड़े खच्चरों पर जीपीएस चिप लगा दी है। केदारनाथ आपदा के बाद यात्रियों की सुरक्षा के लिए घोड़े खच्चरों के साथ ही यात्रियों की लोकेशन पर पल पल की नजर रखी जाएगी। जिला पंचायत और जीमैक्स कंपनी के प्रयासों से इस बार घोड़े खच्चरों पर आरएफ आईडी लगाई जा रही है। रेडियो फ्रीक्वेंसी रेडिफिकेशन सिस्टम से गौरीकुंड से केदारनाथ जाने आने वाले हर घोड़ा खच्चर और यात्री की लोकेशन सोनप्रयाग में बने कंट्रोल रूम में ट्रेस की जा सकेगी। साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि फलां घोड़ा किस प्वाइंट पर पहुंचा है। इसके लिए गौरीकुंड, भीमबली, लिंचौली और बेस कैंप केदारनाथ में सिस्टम लगाए गए हैं। जिला पंचायत द्वारा घोड़े खच्चरों का पंजीकरण किया जा रहा है जबकि घोड़े खच्चरों पर टैग लगाया जा रहा है। इसके बाद लाइसेंस जारी करते वक्त जीमैक्स आरएफ आईडी चिप जारी कर रही है जिसे घोड़े खच्चरों के माथे पर लगाया जा रहा है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश पंवार ने बताया कि अब तक 2100 घोड़े खच्चरों पर आरएफ आईडी लगाई जा चुकी है। कहा कि जितने भी घोड़े खच्चरों का यात्रा मार्ग में पंजीकरण होगा सभी पर यह चिप लगाई जाएगी ताकि पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चर में जाने वाले हर यात्री और संबंधित घोड़े खच्चर और मालिक की लोकेशन ट्रेस हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वरोजगार योजना के तहत 62 लाख का ऋण स्वीकृत
Next: यात्रियों से मुधर व्यवहार बनाएं पुलिस कर्मी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.