Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, कल से 4 मई तक बारिश के आसार
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, कल से 4 मई तक बारिश के आसार

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
Weather

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार मई तक राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से हल्की या कहीं हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, अगले 24 घंटों के दौरान अनेक स्थानों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी और मैदानी क्षेत्रों में 39 से 40 डिग्री तो पर्वतीय क्षेत्रों में 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार के लिए राज्य में सामान्य से अत्यंत अधिक तापमान का रेड अलर्ट भी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क व गर्म रहेगा। शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, एक व दो मई को भी पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी। इसके बाद अगले दो दिनों में बारिश में वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 30 अप्रैल व एक मई को पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि, बिजली चमकने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट है। एक मई को राज्य में एक ओर पश्चिमी विछोभ के उत्तर पश्चिम क्षेत्र से प्रभावी होने की पूर्वानुमान लगाया गया है।

दून में तापमान 38.8 डिग्री पहुंचा –
दून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से पांच अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो अधिक है। दून में 30 अप्रैल के बाद आसमान में बादलों की मौजूदगी बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, तापमान पर इससे विशेष फर्क नहीं पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक बिक्रम सिंह के अनुसार पिछले 22 अप्रैल से दून में लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। साथ ही यह लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिकायत: भोजनमाताओं की जगह कोई और बना रहा स्कूलों में मिड-डे-मील, विभाग ने बैठाई जांच
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 13 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.