Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 19 मई को होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब रवाना
  • उत्तराखंड

19 मई को होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब रवाना

RNS INDIA NEWS 27/04/2022
rns featured image new
ऋषिकेश। सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था तीर्थनगरी ऋषिकेश से 19 मई को रवाना होगा। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह यात्रा का शुभारंभ करेंगे। ऋषिकेश में गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट यात्रा की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को ब्रह्ममूहुर्त में खुलेंगे। इसके मद्देनजर ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब समेत अन्य प्रांतों और विदेशों से यात्रा के पहले पड़ाव ऋषिकेश में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने आदि की व्यवस्था की गई है। 18 मई से सिख श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में पहुंचने लगेंगे। मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट से 19 मई को पवित्र धाम हेमकुंड साहिब यात्रा का आगाज होगा। इस दिन राज्यपाल गुरमीत सिंह श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर हेमकुंड साहिब के लिए रवाना करेंगे।
कपाट खुलने का इंतजार कर रहे श्रद्धालु
ऋषिकेश। कोरोना संकट के चलते दो साल हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा स्थगित रही। इस बार हालात सामान्य होने पर यात्रा शुरू हो रही है। पवित्र धाम के दर्शन को श्रद्धालु बेहद उत्साहित हैं, इससे यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने के आसार हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट के प्रबंधक के मुताबिक पिछले एक महीने से देश के विभिन्न प्रांतों से ही नहीं विदेशों में बसे श्रद्धालुओं के लगातार फोन आ रहे हैं, जो पवित्र हेमकुंड साहिब धाम के कपाट खुलने और यात्रा संबंधी जानकारी ले रहे हैं। सभी देवभूमि उत्तराखंड में आने को तैयार हैं। श्रद्धालुओं की आस्था से लगता है कि इस बार यात्रा का रिकॉर्ड टूटेगा। संभावित भीड़ को देखते हुए मैनेजमेंट ट्रस्ट तैयारी कर रहा है।

16 मई को खुलेगा फोटो पंजीकरण काउंटर
लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट परिसर में 16 मई को फोटो पंजीकरण काउंटर खुलेगा। लिहाजा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। गुरुद्वारा में ही पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: खांसी, जुकाम और बुखार हो तो बच्चे को स्कूल में न भेजें
Next: राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम दर्ज कराने उमड़ रहे लोग

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.