Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कुत्ते पर गाड़ी चढ़ा कर मारने का प्रयास करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग
  • हरिद्वार

कुत्ते पर गाड़ी चढ़ा कर मारने का प्रयास करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग

RNS INDIA NEWS 27/04/2022
rns featured image new

हरिद्वार। पालतू कुत्ते पर गाड़ी चढ़ा कर मारने का प्रयास करने और विरोध करने पर अभद्रता को लेकर जन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित की तहरीर पर पुलिस से  पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष गुलशन खत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को थाना पथरी पहुंच कर ड्यूटी ऑफिसर से मिलकर इब्राहिमपुर निवासी व्यक्ति के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही हेतु तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में ग्राम निवासी सुनीता उपाध्याय ने आरोप लगाया कि 23 अप्रैल की शाम को वह अपने कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर घुमा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके बार बार मना करने के बावजूद उनके पालतू कुत्ते पर गाड़ी चढ़ा दी और दूर तक घसीटते हुए ले गया। इसके चलते उनके कुत्ते की दोनो आंखे खराब हो गई और वो आजीवन अपंग हो गया। उन्होंने आरोपी से जब इस घटना का विरोध किया तो अभद्र भाषा का इस्तमाल करते हुए धमकी दी कि अभी सिर्फ घायल किया है। दुबारा सड़क पर दिखा तो जान से मार  दूंगा। उन्होंने कहा कि आरोपी ने इससे पहले भी गांव के 3 बेजुबान कुत्तों को मार डाला है।  किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा कोई विरोध ना करने के कारण आरोपी की हिम्मत बढ़ गई है। इससे बेजुबान निरीह जानवरो को खतरा है।  गुलशन खत्री एवम प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की मांग की। प्रतिनिधि मंडल मे सुंदर उपाध्याय, नवनीत शर्मा, बिजेंद्र सिरसवाल सहित अन्य कई लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्रग इंस्पेक्टर का छापा, पांच मेडिकल स्टोर सील
Next: तालाबंदी खत्म, धरने पर बैठे रहे प्रशिक्षु डॉक्टर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.